Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता: स्कॉर्पियो के गुप्त खानों में भरा था नशा! नाकाबंदी देख भागने की कोशिश कर रहा तस्कर धराया

जुलाना : जुलाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है I नशीले पदार्थों पर रोकथाम लगाते हुए नशे की बड़ी खेप पुलिस द्वारा पकड़ी गई है I मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कल शाम को जुलाना क्षेत्र में गस्त की जा रही थी I उसी समय पुलिस को एक सूचना मिली कि करसोला गांव का प्रदीप एक स्कॉर्पियो गाड़ी में नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा लेकर जींद जा रहा है I

 पुलिस ने तुरंत करसोला माइनर पर नाकाबंदी शुरू की। कुछ ही देर बाद जुलाना की तरफ से सफेद गाड़ी स्कॉर्पियो आई हुई दिखाई दी जिसको नजदीक आने पर पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने तत्परता से गाड़ी चालक को काबू कर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो 128.912 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रदीप वासी करसोला के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है I

जुलाना थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया किसूचना के बाद जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर 128.912 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ I जिसकी मार्केट में कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।