Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुशांत सिंह की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे HC ने CBI को सौंपी जांच, पिता ने लगाया था... EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ...

Punjab Driving License: पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! ट्रांसपोर्ट विभाग लागू करने जा रहा है नया नियम

पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बहुत जरूरी खबर है। दरअसल, अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान नहीं होगा क्योंकि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट सभी 32 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर स्मार्ट टेक्नोलॉजी लागू करने जा रहा है, जिससे गाड़ी चलाने वालों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के इच्छुक लोगों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड ट्रैक पर टेस्ट पास करना होगा। डिपार्टमेंट ने इन ट्रैक पर आ रही कमियों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हें दूर करने का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। सबसे पहले सभी जगहों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही बेहतर नतीजों के लिए ट्रैक की मरम्मत भी की जाएगी। डिपार्टमेंट ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार करने के लिए कंपनी फाइनल कर रहा है, जिस पर 25 फरवरी को फैसला लिया जाएगा।

होंगे बड़े बदलाव

मोहाली में यह सिस्टम लागू करने के बाद, पूरे पंजाब में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर यह स्मार्ट सिस्टम लागू किया जा रहा है। यह सिस्टम ड्राइवरों से लेकर ट्रैक तक हर चीज पर नजर रखेगा। अगर कोई लापरवाही हुई तो ड्राइवर टेस्ट में फेल हो जाएगा।

जानें ड्राइविंग टेस्ट कैसे होगा

जब आप ड्राइविंग टेस्ट के लिए जाएंगे, तो आपकी कार की विंडशील्ड पर एक स्मार्टफोन रखा जाएगा। आपको दिया गया नंबर उसमें एंटर हो जाएगा। इससे आपकी सारी जानकारी स्मार्टफोन पर आ जाएगी। अब स्मार्टफोन और टेस्टिंग ट्रैक पर मौजूद सर्वर बाकी काम करेंगे और टेस्ट प्रोसेस पूरा होने के तुरंत बाद एक डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार करेंगे।