Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तकनीक के शोर में नैतिकता की गूँज और धूमिल होती साख BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’...

Jharkhand Politics: निकाय चुनाव पर रघुवर दास का बड़ा बयान—’3 साल में राज्य को हुआ 5100 करोड़ का घाटा’

पलामू: निकाय चुनाव नहीं होने से तीन वर्षों में राज्य को 5100 करोड़ का नुकसान हुआ है. केंद्र सरकार शहरी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रत्येक वर्ष 1700 करोड़ देती है, लेकिन निकाय चुनाव नहीं होने के कारण यह राशि झारखंड को नहीं मिल पाई है. यह बात झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पलामू में कही है.

रघुवर दास बुधवार की रात पार्टी समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर के पक्ष में एक जनसभा में संबोधित कर रहे थे. इस दौरान रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव नहीं करवाना चाहती थी. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार चुनाव करवा रही है. भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार चुनाव को लेकर आंदोलन किया जा रहा था. निकाय चुनाव नहीं होने से राज्य को नुकसान हुआ है.

रघुवर दास ने कहा कि आज झारखंड में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है. बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है. सरकार समय पर नियुक्ति परीक्षा नहीं ले रही है. अगर नियुक्ति हो भी रही है तो उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है और पैसे लिए जा रहे है. छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिलता है तो कभी प्रश्न पत्र ही लीक हो जाता है.

दरअसल जनसभा में मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी और अरुणा शंकर को अपना समर्थन देने की घोषणा की है. रघुवर दास पलामू के मेदिनीनगर आगमन के बाद मेयर प्रत्याशी जयश्री गुप्ता के घर पहुंचे थे और अपने साथ गाड़ी में लेकर सभा में पहुंचे थे. इस जनसभा को पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, बिहार के लोजपा विधायक प्रकाश चंद्रा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी समेत कई लोगों ने संबोधित किया.