Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CM Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज धनबाद दौरा, विधायक चंद्रदेव महतो के भाई के श्राद्धकर्... Jharkhand Weather Update: झारखंड में चढ़ने लगा पारा; चाईबासा रहा सबसे गर्म, तो गुमला में दर्ज हुई सब... Recruitment Rules Controversy: पॉलिटेक्निक नियुक्ति नियमावली का विरोध तेज, नीड बेस्ड लेक्चरर्स ने खो... JPSC Civil Services: जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदली, अब 15 मार्च को होगा एग्जाम Jharkhand Assembly: बजट सत्र का दूसरा दिन रहा हंगामेदार; हाथी के मुद्दे पर आजसू का धरना, झामुमो ने क... Jharkhand Jaguar: नक्सलियों का काल 'झारखंड जगुआर' हुआ 18 साल का, अब जवानों के लिए खुलेगा अपना अस्पता... Ranchi News: रांची में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ... Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़; जानें गिरावट के 5 बड़े कार... Bihar Politics: स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस, जानें क्या है पूरा विवाद? ईरान में परमाणु ठिकाने के पास जोरदार भूकंप, अमेरिकी हमले की आशंका के बीच बढ़ी हलचल

मुरैना बना ‘रक्तचरित्र’! 6 दिन में दूसरी हत्या से दहला जिला, युवक को सीने में गोली मार दी मौत की सजा

मुरैना। रेत के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर हो रही लड़ाइयां अब जानलेवा होती जा रही हैं। गांव की मुख्य सड़क से रेत के वाहनों के निकलने की बात पर बुधवार की सुबह सरायछौला थाना क्षेत्र के रिठौरा खुर्द गांव में ट्रक ड्राइवर युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सरायछौला क्षेत्र में रेत के कारोबार के विवाद में छह दिन में यह दूसरी हत्या है, जबकि गोलियां लगने से घायल दो लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

चंबल नदी से रेत उत्खनन व परिवहन

रिठौरा खुर्द गांव निवासी ऐंदल सिंह गुर्जर और उसका परिवार अवैध रेत का काम करता है। रिठौरा खुर्द के पास ही बसे कुढ़ारा गांव के 50 परिवारों में से कई लोग चंबल नदी से रेत उत्खनन व परिवहन के काम से जुड़े हैं। मंगलवार की दोपहर ऐंदल सिंह का झगड़ा कुढ़ारा के युवकों से हो गया।

इस विवाद में ऐंदल सिंह व उसके परिवार ने गांव की मुख्य सड़क (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की रोड) को बंद कर दिया और धमकी दी कि मेरे घर के सामने इस सड़क से जो भी निकलेगा उसकी जान ले लूंगा।

गांव के लोगों का निकलना भी बंद कर दिया

मंगलवार से ही कुढ़ारा गांव के लोंगों का यहां से निकलना बंद हो गया। लोग खेतों के रास्तों से निकल रहे थे। बुधवार की सुबह से तो ऐंदल के परिवार ने कुढ़ारा के साथ-साथ अपने गांव के लोगों का निकलना भी बंद कर दिया। इसी बात पर ऐंदल के घर के सामने ही रहने वाला महादेवा उर्फ भूरा गुर्जर सड़क से निकलने लगा।

सुबह साढ़े आठ बजे इस बात पर ऐंदल और महादेवा में विवाद हुआ। इस विवाद में ऐंदल व उसके पक्ष के लोगों ने महादेवा पर फायर कर दिए। सीने में गोली लगने से 25 साल के महादेवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मंगलवार की शाम ही गांव पहुंचा था महादेवा

बताया गया है, कि महादेवा ट्रक ड्राइवर था और मंगलवार की शाम ही गांव पहुंचा था। मृतक के चाचा जबर सिंह गुर्जर की शिकायत पर सरायछौला पुलिस ने ऐंदल सिंह पुत्र गोपीसिंह गुर्जर, रनवीर सिंह पुत्र कप्तान सिंह गुर्जर, भूरा पुत्र मुन्नालाल गुर्जर, रामनिवास पुत्र रामस्वरूप गुर्जर के अलावा तीन अज्ञातों पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गुरुवार को दो पक्षों के तीन लोगों को गोलियां लगीं, एक की मौत

रेत के अवैध कारोबार में सरायछौला के कैंथरी गांव में गुरुवार 12 फरवरी को दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें शाम के समय एक पक्ष के देवेंद्र गुर्जर व अवतार गुर्जर को गोलियां मारी गईं। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपित छोटू गुर्जर, गिर्राज गुर्जर निवासी रजईपुरा, गौतम गुर्जर, आशु गुर्जर निवासी जनकपुर, रवि गुर्जर निवासी देवपुरा मोरोली राजस्थान समेत दो अन्य पर हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम किया था।

मृतक के ताऊ के बेटे ने क्या कहा?

मृतक के ताऊ के बेटे कोमल सिंह गुर्जर ने बताया कि ऐंदल सिंह और उसका पूरा परिवार अपराधी प्रवृत्ति का है। मुरैना-ग्वालियर से लेकर राजस्थान के कई थानों में उन पर केस दर्ज हैं। मंगलवार की दोपहर में कुढ़ारा गांव के लड़कों से ऐंदल के परिवार का विवाद हुआ।

हमें नहीं पता किस बात का विवाद है, लेकिन इस विवाद के बाद ऐंदल ने धमकी दी कि इस रास्ते से कुढ़ारा गांव और अन्य लोगों को नहीं निकलने दूंगा। भूरा तो ट्रक चलाता था। कल विवाद के समय वह था भी नहीं। सुबह वह सड़क से निकला। इस बात पर ऐंदल सिंह विवाद करने लगा।

भूरा ने कह दिया कि वह इसी रास्ते से जाएगा। सड़क सरकारी है जो सभी के लिए है। इसी बात पर ऐंदल ने बंदूक मंगवाई और सीधे गोली दाग दी। बंदूक ऐंदल सिंह की पत्नी लाली के नाम की लाइसेंसी है।

 

महिला-बच्चे रात में ही गायब कर दिए गए

ऐंदल सिंह ने परिवार की महिला और बच्चों को मंगलवार-बुधवार की रात में दूसरे स्थानों पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों के घरों पर दबिश डाली तब पता लगा कि महिला-बच्चे रात में ही गायब कर दिए गए। अन्य आरोपित जिन्होंने महादेवा की हत्या की है वह बीहड़ों की तरफ भाग गए हैं। महादेवा की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव पसरा है। गांव पुलिस छावनी बन गया है।

घटना के तीन घंटे बाद दूसरे पक्ष के सत्यवीर को गोली मारी गई

इस घटना के दो से तीन घंटे बाद ही दूसरे पक्ष के सत्यवीर गुर्जर निवासी पिपरसा के सिर में गोली मारी गई, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को संदेह है कि सामने वाले पक्ष को फसाने के लिए षड्यंत्र रचकर सत्यवीर की हत्या की गई है और इल्जाम दूसरों पर लगाया जा रहा है।

गोलियों से घायल देवेंद्र और अवतार गुर्जर अभी अस्पताल में भर्ती हैं। यह विवाद भी रास्ते से अवैध रेत के वाहन निकालने को लेकर हुआ था।