Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Global Oil Crisis: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, पर भारत के पास है 'प्लान-बी'; जानें कैसे सरका... US vs China AI War: DeepSeek समेत चीनी AI कंपनियों पर अमेरिका सख्त; डेटा चोरी और 'मॉडल डिस्टिलेशन' क... Bhaum Pradosh Vrat 2026: अप्रैल का आखिरी प्रदोष व्रत कब? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कर्ज मुक्ति... Best Fabrics for Summer: गर्मी में भी रहना है कूल? ट्राई करें ये 5 सबसे हल्के और ठंडे फैब्रिक, पसीने... ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं...’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन... इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी ... Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्यो... लखनऊ में 'फॉर्च्यूनर' का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंद... Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अध... झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस...

Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत

झज्जर : बादली थाना क्षेत्र के गांव पाहसौर के पास तेजधार हथियार से एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशों पर पुलिस द्वारा इस मामले में तत्परता से कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता और सूझबूझ के साथ जांच कर आरोपी को हिरासत में लिया।

 इस संबंध में शिकायतकर्ता अक्षय पुत्र कृष्ण निवासी त्रिकोण पार्क हांसी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी छोटी बहन महक की शादी 25 सितंबर 2025 को अंशुल धवन पुत्र रमेश धवन निवासी सेक्टर-33, हिसार के साथ हुई थी। महक एचडीएफसी बैंक, गुड़गांव में कार्यरत थी, जबकि उसका पति वहीं पर चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम करता था।

शरीर पर तेजधार हथियार के गहरे निशान थे

शिकायतकर्ता के अनुसार,14 फरवरी को दोनों हिसार में थे और रविवार शाम करीब 7 बजे कार से गुड़गांव के लिए रवाना हुए थे। रात लगभग 10 बजे अंशुल के पिता रमेश ने फोन कर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि महक का शव सुखा पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर तेजधार हथियार के गहरे निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।

आरोपी पति पहले भी महक के साथ करता था झगड़ा

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पति अंशुल पहले भी महक के साथ झगड़ा करता था और उसके चरित्र पर शक जताता था। इसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया और बाद में इसे लूट की घटना का रूप देने की कोशिश की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को हादसे की कहानी संदिग्ध लगी। वैज्ञानिक तरीके से जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान में विरोधाभास सामने आए। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।