Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Bank Scam News: निलंबित आईएएस प्रदीप कुमार ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका; 169 करोड़ के घोटा... देश में पिछले सत्रह सालों में सबसे खराब मॉनसून Swachh Haryana: नगर निगमों में अब वार्डों की होगी रैंकिंग; बेहतर काम करने वाले वार्ड और सफाई कर्मी ह... श्रेय लिया है तो जिम्मेदारी भी लें Legal Luminary Mourned: न्यायमूर्ति महावीर सिंह सिंधु का निधन; न्यायिक जगत ने अश्रुपूर्ण आंखों से दी... MGNREGA Replaced: मनरेगा की जगह आएगी 'वीबीजीरामजी' योजना; 2 जुलाई को तिरुपति में होगा औपचारिक लोकार्... Pollution Control Rule: नूंह समेत पूरे हरियाणा में बदलेगा नियम; बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के पेट्रोल-... Haryana ITI Stipend Scheme: हरियाणा के ITI छात्रों को मिलेगी 2000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक मदद; सरकार क... INLD vs BJP: हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर भड़की इनेलो; प्रो. संपत सिंह बोले - 'पानी की एक-एक बूंद की... Water Crisis Solution: अमित शाह की मौजूदगी में हरियाणा-राजस्थान के बीच बड़ा करार; पेयजल और बांध परियो...

Surajpur Police: सूरजपुर में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, खून का रिश्ता ही निकला महिला का कातिल; आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज वारदात में मृतिका का दामाद ही हत्यारा निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

कब मिला था शव ?

21 दिसंबर 2025 को पहिया गांव के जंगल में दुरती गांव की रहने वाली 60 वर्षीय महिला रनिया का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ था. शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

रिश्तेदार पर गहराया शक

जांच के दौरान पुलिस को मृतिका के पारिवारिक संबंधों की जानकारी मिली. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेह मृतिका की सौतेली नातिन के पति कमलेश पर गहराया.पुलिस के कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका ने उसे और उसके परिवार को लेकर अपशब्द कहे थे, जिससे वह काफी नाराज था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था- अनूप एक्का,एसडीओपी

जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों को न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा.