Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोना खरीदने वालों की चांदी! गुरुवार को गिरे सोने के दाम या आई तेजी? जानें 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड क... Weapon Smuggling Racket: खतरनाक हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार, विदेश से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पुलि... सुनील जाखड़ का 'एक्सपोज'! AAP-कांग्रेस की जुगलबंदी पर बड़ा हमला; बोले—"साजिश के तहत फैलाया जा रहा झू... Punjab Weather Update: जालंधर, लुधियाना और पटियाला में बिगड़ेगा मौसम; भारी बारिश और बिजली गिरने का अ... LPG Supply New Rules: शहर में गैस सप्लाई को लेकर DC के कड़े निर्देश, डिलीवरी में गड़बड़ी मिली तो खैर नह... Punjab Drugs News: नशे के साथ गिरफ्तार हुए AAP सरपंच, स्कॉर्पियो से मिली हेरोइन; पुलिस की बड़ी रेड म... Medicine Price Hike 2026: युद्ध के संकट से बिगड़ा फार्मा सेक्टर का गणित, रॉ मटेरियल की कमी से आसमान ... सावधान! अगले 24 घंटे में बिगड़ेगा मौसम; 20 मार्च को बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें आपके श... रेलवे की 'सर्जिकल स्ट्राइक'! करोड़ों की रेल संपत्ति चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 4 शातिर चोर गिरफ्... NH-39 फ्लाईओवर में आई 'खतरनाक' दरार! पलामू सांसद ने NHAI चेयरमैन को घेरा; अब हाई लेवल कमेटी करेगी भ्...

शर्मनाक! लुधियाना में पति ने पार की क्रूरता की हदें, मारपीट के कारण अजन्मे बच्चे ने तोड़ा दम; पूरे इलाके में आक्रोश

लुधियाना: लुधियाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने हैवानियत करते हुए अपनी बीमार पत्नी की बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद महिला की कोख में पल रहे मासूम की मौत हो गई। महिला ने इस संबंध में थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता महिला प्रीति ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीती 22 जनवरी को उसकी तबीयत खराब थी, जिस कारण वह घर का काम नहीं कर सकी। इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। उसका पति अपना आपा खो बैठे और महिला के साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे। पीड़िता के अनुसार मारपीट के दौरान उसके पेट पर गंभीर चोटें आईं। इस हैवानियत का नतीजा यह निकला कि उसके गर्भ में पल रहा भ्रूण गिर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति माणिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।