Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार... कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी

BSF का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करों के साथ मुठभेड़, फायरिंग के बाद करोड़ों की हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद

चंडीगढ़/फरीदकोट: काउंटर इंटेलिजेंस फरीदकोट और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमा पार से की जा रही तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई थाना सदर फाजिल्का के अधीन आते गांव तेजा रहेला इलाके में की गई। इस दौरान बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायरिंग भी की।

पुलिस द्वारा सांझा की गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित तस्करों ने जीरो लाइन पार कर रात के समय घनी धुंध का फायदा उठाते हुए भारतीय क्षेत्र में हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की कोशिश की। सतर्क बीएसएफ जवानों ने इस घुसपैठ को रोकने के लिए कई राउंड फायर किए, जिसके बाद इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक गफ्फर सिक्योरिटी पिस्टल (एमपी-5 प्रकार), 20 पिस्तौल, 39 मैगजीन, 9 एमएम के 310 जिंदा कारतूस, दो बैकपैक और 2.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।