Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बढ़ती एलपीजी कीमतों के बीच लोकप्रिय हुआ 5 किलो का 'छोटू' सिलेंडर, बिना पक्के एड्रेस प्रूफ के मिलेगा ... गूगल अर्थ का नया AI फीचर 1 दिन में ही वापस! फेक सैटेलाइट तस्वीरों और विवाद के बाद गूगल का बड़ा फैसला अमरनाथ से भी कठिन श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 अगले आदेश तक स्थगित: खराब मौसम के कारण प्रशासन का बड़ा ... चाय के साथ खाएं मखाने से बने ये 4 टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स: स्वाद में नंबर 1, सेहत के लिए फायदेमंद मध्य प्रदेश में नापतौल की ठगी पर नकेल कसने की तैयारी, घटतौली और पेट्रोल चोरी पर लगेगा 1 लाख का जुर्म... मंदसौर में खेतों के बीच चल रही थी MD ड्रग्स की फैक्ट्री: पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे तस्कर, 3... मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भगदड़ में पलटी ट्रॉलियां... अफ्रीकी चूहा मगावा की सात फीट ऊंची प्रतिमा लगायी, देखें वीडियो बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर...

Jalandhar Accident: जालंधर में तेज रफ्तार टिप्पर ने एक्टिवा सवार महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

जालंधर: शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा थाना नंबर 2 के इलाके में डोल्फिन होटल के पास हुआ, जहां कूड़ा ढोने वाले टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र करीब 50 से 55 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहचान होने के बाद परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने हादसे में शामिल टिप्पर और एक्टिवा को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद के अनुसार टिप्पर में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों मौके से भाग गए। चश्मदीद का कहना है कि हादसा टिप्पर चालक की लापरवाही के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।