Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

लातेहार बस हादसे में कोहराम! मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10; जांच में खुलासा—सड़क के ‘टेक्निकल फॉल्ट’ ने ली मासूमों की जान

लातेहार: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में रविवार को हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई है. एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने इसकी पुष्टि की है. इनमें पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. जबकि 5 की मौत इलाज के दौरान हो गई. मृतकों में चार महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं.

लगभग 40 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. जबकि 35 से अधिक लोगों का इलाज महुआडांड़ में किया जा रहा है. सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं. सभी लोग एक रिजर्व बस पर सवार होकर बलरामपुर से महुआडांड़ के लोध गांव एक वैवाहिक कार्यक्रम में आ रहे थे. इसी दौरान घाटी में ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी.

सभी मृतकों की हुई पहचान

सभी मृतकों की पहचान हो गई है. मृतकों में सीतापति देवी, प्रेमा देवी, सोनामती देवी, रेशन्ति चेरवा, सुखना भुइयां, विजय नगेसिया, लीलावती सोनवानी, रमेश मनिका, फगुआ राम और परशुराम सोनवानी शामिल हैं. इधर, घटना के बाद छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के जनप्रतिनिधि भी महुआडांड़ पहुंचे.

सरपंच संघ के अध्यक्ष संतोष इंजीनियर ने कहा कि जिस सड़क पर दुर्घटना हुई है, उसके निर्माण में ही भारी टेक्निकल फॉल्ट है. उन्होंने कहा कि सड़क में किसी भी सूरत में 15 डिग्री से अधिक का ढलान नहीं होना चाहिए. लेकिन यहां लगभग 30 डिग्री की ढलान है. इसी ढलान के कारण बस का ब्रेक फेल हो गया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

उन्होंने कहा कि एक साधारण व्यक्ति भी सड़क के इस टेक्निकल फॉल्ट को आसानी से पहचान ले रहा है. लेकिन विभागीय अभियंताओं के द्वारा किस प्रकार यह अनुमान तैयार किया गया, यह समझ से परे है. उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर भी इसी प्रकार का फॉल्ट सड़क निर्माण के दौरान किया गया है, जिसके कारण भविष्य में भी दुर्घटना हो सकती है.