Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Ludhiana Police Action: पुलिस ने दबोचा शातिर चोर; नशा छुड़ाओ केंद्र से बाहर आते ही फिर शुरू की आपराध... Chandigarh News: सेक्टर-42 गर्ल्स कॉलेज में वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान; 3 महीने से नहीं मिली सै... Ludhiana News: लव मैरिज के बाद बड़ा विवाद; पत्नी और ससुराल पक्ष पर लाखों के गहने चोरी करने का आरोप Chandigarh Infrastructure: रात में स्नैचिंग और लूट पर लगेगी लगाम; शहर के साइकिल ट्रैक्स पर होगी दूधि... Gold Price Jalandhar: जालंधर में सोना-चांदी हुआ सस्ता; जानें क्या है आज का नया रेट और मार्केट अपडेट Ludhiana News: मानवाधिकार कमीशन सख्त; सरकारी रिकॉर्ड में 'नशेड़ी' बताए जाने पर सिविल सर्जन तलब Sultanpur Lodhi News: भीषण गर्मी का असर; सुल्तानपुर लोधी में 3 दिन बंद रहेंगी सुनार की दुकानें Attack on BJP Leader Bathinda: सिविल डिफेंस चीफ वार्डन के घर फेंका पेट्रोल बम; सीसीटीवी खंगाल रही पु... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और शूटरों के बीच मुठभेड़; विदेश से संचालित गैंग के 2 शूटर गिरफ्...

नितिन नवीन होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

आगामी बीस जनवरी को होगी इसकी औपचारिक घोषणा

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नवीन को पार्टी के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए 20 जनवरी 2026 की तारीख तय की गई है।

46 वर्षीय नितिन नवीन भाजपा के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, जो जे.पी. नड्डा का स्थान लेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर के लिए भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों, उप-मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को 19 और 20 जनवरी को दिल्ली में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

चुनाव की प्रक्रिया के तहत 19 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन के तीन अलग-अलग सेट दाखिल किए जाने की योजना है, जो पार्टी के भीतर उनकी सर्वसम्मति और मज़बूत पकड़ को दर्शाते हैं। पहले सेट में भाजपा के 20 से अधिक निर्वाचित प्रदेश अध्यक्षों के हस्ताक्षर होंगे।

दूसरे और सबसे प्रभावशाली सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और वर्तमान अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हस्ताक्षर होंगे। वहीं, तीसरा सेट भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के हस्ताक्षरों से युक्त होगा। 20 जनवरी को उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

नितिन नवीन बिहार के एक कद्दावर नेता हैं और वर्तमान में बांकीपुर विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक हैं। वे पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं और उनके पास संगठन में काम करने का लगभग दो दशकों का लंबा अनुभव है। खरमास की अवधि समाप्त होते ही उनकी ताजपोशी को एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित करने की तैयारी है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि नवीन की नियुक्ति से भाजपा में युवा जोश और अनुभव का एक नया संतुलन देखने को मिलेगा। उनके अध्यक्ष बनते ही पार्टी की राष्ट्रीय टीम (महासचिवों और सचिवों) में भी बड़े फेरबदल की संभावना है।