Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द... Encroachment Drive: जाटखेड़ी में प्रशासन का बुलडोजर देख भड़के लोग; बेघर हुए 20 परिवारों ने मांगी रहन... MP Beer Crisis: मध्य प्रदेश में बीयर का संकट! शराब माफिया उठा रहे फायदा, प्रिंट रेट से 80 रुपये तक म... Police Recruitment Scam: सिंहस्थ पुलिस वॉलेंटियर की फर्जी भर्ती का खुलासा; पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी... Chitrakoot Tragedy: चित्रकूट में बड़ा हादसा; पंचर की दुकान में फटा एयर टैंक, धमाके में दुकानदार के उ... Ujjain Crime: उज्जैन पुलिस की बड़ी कामयाबी; 20 ट्रैक्टर चुराकर बेचने वाला 'महाचोर' गिरफ्तार, पाताल स... Chhatarpur Road Accident: छतरपुर में दो भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत; ट्रक ने पिता और 3 साल के मासू... Salim Dola Deported: दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार; एक 'फेक पासपोर्ट' ने खोल दी पोल, भ...

अवैध संबंधों ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पकड़ी गई पत्नी तो थाने पहुंचा मामला

बरनाला: बरनाला के गांव पखो कलां से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंधों के चलते एक परिवार पूरी तरह उजड़ गया। गांव में एक युवक की लाश बरेटे के पेड़ से लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान गुरलाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने गुरलाल की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

मृतक के पिता तेजा सिंह ने रोते हुए बताया कि गुरलाल की पत्नी संदीप कौर के गांव के ही युवक बलजिंदर सिंह से अवैध संबंध थे। परिवार के मुताबिक गुरलाल अपनी पत्नी को बार-बार समझाता और मिन्नतें करता रहा, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरलाल मेहनत-मजदूरी करता था, उसकी पत्नी उससे पैसे छीन लेती थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। परिजनों को आशंका है कि गुरलाल की हत्या कर साजिश के तहत शव को लटकाया गया है और उन्होंने न्याय की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक के पिता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी संदीप कौर और उसके प्रेमी बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप कौर को संगरूर जिला जेल भेज दिया गया है, जबकि बलजिंदर सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामला जांचाधीन है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।