Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LPG का हाहाकार! गैस के लिए दर-दर भटक रहे उपभोक्ता, शिकायतों के बाद एजेंसियों पर प्रशासन का कड़ा पहरा;... Bokaro Crime News: बोकारो व्यवसायी को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस; ... झारखंड में गर्मी का 'टॉर्चर'! कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, लेकिन 15 मार्च से पलटेगा मौसम; आंधी-बार... दुमका में रेल पटरी पर मौत का तांडव! ट्रेन की चपेट में आने से 2 युवकों के उड़े परखच्चे; हादसा या सुसाइ... कुदरत की मार! दियारा में बारिश और तूफान से रबी फसलें बर्बाद; खून के आंसू रो रहा किसान, सरकार से लगाई... शर्मनाक! सूरजपुर में नाले के गंदे पानी में बर्तन धो रहे स्कूली बच्चे; मिड डे मील के नाम पर परोसी जा ... Adi Parab 2026: जनजातीय उत्सव 'आदि परब' का भव्य शुभारंभ, कई राज्यों के लोक नृत्य और संगीत बने आकर्षण... जेल या फाइव स्टार होटल? 2 साल की सजा काट रहे दोषी को मेडिकल कॉलेज में मिला 'वीआईपी ट्रीटमेंट'; वार्ड... Chhattisgarh LPG Hoarding Action: छत्तीसगढ़ में 741 गैस सिलेंडर जब्त, रायपुर और बिलासपुर में सबसे बड... बालोद प्रशासन का 'सुपर एक्शन'! पोण्डी में लगा शिकायतों का अंबार, अधिकारियों ने मौके पर ही निपटाए 159...

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नवांशहर : जिले में नशा तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करते हुए रूपनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ कप्तान पुलिस गुलनीत सिंह खुराना, आईपीएस, ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गौरव यादव, आईपीएस, पुलिस महानिदेशक पंजाब के दिशा-निर्देशों तथा नानक सिंह, आईपीएस, उप पुलिस महानिरीक्षक, रूपनगर रेंज की अगुवाई में जिला रूपनगर पुलिस द्वारा विशेष अभियान ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने नशा करने के आदी तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाका बंदी और गश्त कर नशा तस्करों और शरारती तत्वों की सघन जांच की गई। इसी कार्रवाई के दौरान थाना सदर रूपनगर पुलिस ने नशा करने के आदी सिमरनजीत सिंह उर्फ गिल्लू, निवासी गांव रामपुर माजरी, थाना नंगल पुलिस ने अंकित, निवासी जी-ब्लॉक नंगल तथा राजन महाजन उर्फ विशु, निवासी ई-ब्लॉक नंगल, थाना सिटी मोरिंडा पुलिस ने संजू गिरी, निवासी माता गुजरी मोहल्ला, मोरिंडा को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, रूपनगर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ तालमेल कर इंटर-स्टेट बॉर्डर पर ‘ऑपरेशन सील’ चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच कर नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की गई। वहीं, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बिना नंबर प्लेट, ओवर स्पीड, मॉडिफाइड साइलेंसर, गलत पार्किंग, शराब पीकर वाहन चलाने सहित अन्य मामलों में कुल 50 चालान काटे।

एएसपी रूपनगर ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा तस्करी या स्मगलिंग में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना पंजाब एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 (व्हाट्सऐप चैटबॉट) या जिला पुलिस के संबंधित नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।