Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...

दुबई से लौटे मजदूर ने कृषि कार्य में तलाशा भविष्य, डेढ़ एकड़ बंजर भूमि में लगाया 30 हजार मिर्ची के पौधे

गिरिडीह: बबगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत अंतर्गत बरवाडीह गांव में डेढ़ एकड़ बंजर भूमि में हरियाली लाई गई है. दुबई से लौटे मजदूर ने मिर्ची की खेती कर अपने जीवन में मिठास लाने का प्रयास किया है. खेतों में मिर्ची के पौधे लहलहा रहे हैं. उसमें मिर्ची फलना भी शुरू हो गई है.

मिर्च से हो रही है आमदनी

किसान जितेन्द्र कुमार के द्वारा आधुनिक तकनीक से डेढ़ एकड़ बंजर भूमि में ढाई लाख रुपए की लागत से मिर्ची के 30 हजार पौधे लगाए गए हैं. जिसमें शिमला मिर्च भी शामिल है. दैनिक जीवन में खाने पीने के उपयोग में लाई जाने वाली हरी मिर्च और शिमला मिर्च के पौधों में मिर्च आने लगी है और उसकी बिक्री स्थानीय बाजारों में की जाने लगी है.

इरादा ठान लिया और बंजर भूमि में मिर्ची के पौधे लगाएः जितेन्द्र कुमार महतो

जितेन्द्र कुमार महतो बताते हैं कि रोजी-रोटी की जुगाड़ के लिए कुछ वर्षों पूर्व दुबई गए थे मगर मुझे दुबई रास नहीं आया और घर लौटने पर पहले तो स्थानीय स्तर पर ईट निर्माण कार्य शुरू किया और फिर जब हजारीबाग रिश्तेदार के घर गया तब वहां बड़े पैमाने पर कृषि कार्य को देखकर मैंने भी कृषि कार्य करने का इरादा ठान लिया और फिर पहली बार बंजर भूमि में मिर्ची के पौधे लगाए.

उन्होंने बताया कि इस कार्य में उसका बेटा जो बीएससी कर चुका है उसने साथ दिया और आधुनिक तकनीक से कृषि कार्य करने में सहयोग किया. उन्होंने बताया कि 40 सालों से जमीन बंजर पड़ी हुई थी. जिस जमीन पर मिर्ची की खेती की गई है उसका उपयोग स्थानीय युवकों के द्वारा फुटबॉल मैदान के रूप में किया जाता था.

कार्य की हो रही है प्रशंसा

जितेन्द्र कुमार महतो के कृषि कार्य अब दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है. स्थानीय निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता छोटन प्रसाद और हेमंत कुमार ने जितेन्द्र कुमार महतो के कृषि कार्य का जायजा लिया और इनके द्वारा की गई कृषि कार्य की प्रशंसा की है.