Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ... Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य ... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग म... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ... Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हु... Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द...

इश्क में अंधी पत्नी ने सुहाग को उतारा मौत के घाट: प्रेमी के साथ मिलकर रचा खौफनाक ‘डेथ प्लान’, मऊगंज पुलिस का बड़ा खुलासा

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. हाल ही में मिली एक युवक की लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके दोस्ती को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बनाया था. फिलहाल इस मामले में महिला का प्रेमी और उसका दोस्त फरार चल रहा है.

मऊगंज जिले से होकर गुजरने वाले रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे-135 पर डगडौआ गांव के पास 30 दिसंबर की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. शव की हालत इतनी भयावह थी कि पहचान करना मुश्किल हो गया था. सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत था. पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच शुरू की, तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और संदिग्धों से पूछताछ के बाद वह सच सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया.

तीन लोगों ने मिलकर की हत्या

मृतक की पहचान सुधीर दाहिया उर्फ लाला, निवासी सतना के रूप में हुई, लेकिन कहानी का सबसे खौफनाक मोड़ तब आया, जब पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने रची थी. जांच में खुलासा हुआ कि कंचन दाहिया, मृतक की पत्नी ने अपने पति के करीबी दोस्त आर्यन उर्फ गबरु और बाबा पंडित के साथ मिलकर मर्डर का प्लान बनाया था.

शव को सड़क किनारे फेंका

इसके बाद तीनों ने मिलकर सुधीर दाहिया की निर्मम हत्या कर दी गई और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा या अज्ञात कत्ल का लगे. हत्या के बाद आरोपियों को फरार होने में भी मदद मिली. संजना सिंह, निवासी बहुती, थाना नईगढ़ी ने आरोपियों को ठहरने और छिपने की व्यवस्था करवाई. पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि मृतक की पत्नी का प्रेमी और उसका दोस्त फरार है. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि पति सुधीर मेरे प्रेम प्रसंग के मामले में रोड़ा बन रहा था. इसी के चलते उसकी हत्या कर दी.