Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 'गैंगवार'! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चल... शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल;... इंदौर में 'महामुकाबला'! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली क... Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर ब... सोनम वांगचुक की हिरासत पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! गृह मंत्रालय ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश; दिल्ली ब... Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यो... "नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं"—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के न... MP के संतरों ने मंडियों में मचाया धमाल, रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे दाम; लेकिन इस एक डर ने छीन ली किसानों की... ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू! बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर भीषण हमला, 24 घंटे में दूसरी बार दहला दुबई; खा... दुनियाभर में तेल संकट की आहट! ईरान ने 'होर्मुज' के लिए रखी नई शर्त; अब डॉलर नहीं, इस करेंसी में होगा...

पंजाब में आने वाले 24 घंटे के लिए Alert! 6 शहरों में गहरी धुंध की चेतावनी

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में घने कोहरे और ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर वाहन चालकों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करें। ठंड और कोहरे के चलते आम जनजीवन के साथ-साथ रेल व सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

उधर, IMD ने पंजाब के लिए 2 से 5 जनवरी 2026 तक जिला-वार मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 और 3 जनवरी को कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में अत्यधिक घना कोहरा पड़ने के साथ-साथ शीत लहर और ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनने की संभावना है। खासकर दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है। वहीं, कुछ जिलों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 और 5 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में मौसम में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है, हालांकि कई स्थानों पर शीत लहर का असर बना रह सकता है।