Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... वर्फीले प्रदेश में सोना उगल रहा है माउंट एरेबस, देखें वीडियो Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ...

Property tax न भरने वाली 28 प्रॉपर्टी सील, 33 पर कार्रवाई की तैयारी

गुड़गांव: नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स के डिफॉल्टर मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। इसके तहत जोन-1 क्षेत्र की निगम टीम ने सरस्वती इनकलेव में दो प्रॉपर्टीज को सील किया है। इन प्रॉपर्टीज पर क्रमश: 20,88,230 रुपये और 22,25,414 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, टैक्स बकाया होने के बावजूद संबंधित प्रॉपर्टी मालिकों द्वारा निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। निगम की यह कार्रवाई राजस्व वसूली को मजबूत करने और टैक्स अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

15 दिनों में 28 प्रॉपर्टीज सील, आगे भी होगी कार्रवाई
जोन-1 क्षेत्र में बीते 15 दिनों के भीतर कुल 28 डिफॉल्टर प्रॉपर्टीज को सील किया जा चुका है। इसके अलावा 33 अन्य प्रॉपर्टीज को चिन्हित कर लिया गया है, जिन पर शीघ्र ही सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा लगातार नोटिस जारी कर प्रॉपर्टी मालिकों को बकाया टैक्स जमा कराने के लिए चेतावनी दी जा रही है।

आपत्तियां दर्ज, कुछ ने किया भुगतान
निगम अधिकारियों ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद 11 प्रॉपर्टी मालिकों ने अपने प्रॉपर्टी टैक्स डाटा में सुधार के लिए आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं, सीलिंग कार्रवाई को देखते हुए 2 प्रॉपर्टी मालिकों ने अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा भी करा दिया है। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है, जिससे शहर में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और सभी प्रॉपर्टी मालिक समय पर अपना टैक्स जमा कर निगम के साथ सहयोग करें।