Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! जालंधर में जारी हुए सोने और चांदी के नए भाव, जानें 24K और 2... लुधियाना में मामूली बात पर खूनी संघर्ष! कार का हॉर्न बजाने पर युवक के दोनों हाथ तलवार से काटे, CMC अ... लुधियाना का प्रतिष्ठित सतलुज क्लब विवादों में: कट-ऑफ डेट के बाद RTGS से पेमेंट लेकर मेंबरशिप देने के... लुधियाना में कलयुगी मां ने प्रेमी संग किया 3 साल की बेटी का अपहरण! बचाने उतरी 12 साल की बहन को चलती ... पंजाब पुलिस सांझ केंद्र न्यू रूल्स: डेटा प्राइवेसी के चलते आधार पर रोक, एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह ने... सोनीपत: जिस पिता ने बेटियों को बनाया टीचर, उसी के अंतिम दर्शन के लिए समय नहीं! ऑनलाइन पैसे भेजकर करा... हरियाणा में करप्शन पर जीरो टॉलरेंस! दोषी अधिकारियों को नहीं मिलेगी पुरानी पोस्टिंग, ACB ने सौंपी 140... हरियाणा में RTE नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, निदेशालय ने दिए सख्त कार्र... पानीपत में सरपंच की दबंगई से तंग किसान ने की आत्महत्या! बहन को व्हाट्सएप पर भेजा सुसाइड नोट, 3 पर के... रोहतक: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला, दोनों गांवों की संयुक्त...

आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़: 11 संदिग्ध गिरफ्तार

हिमंता बिस्वा सरमा ने अंजेल चकमा पर विरोध जताया

  • समन्वित ऑपरेशन  के तहत कार्रवाई

  • बारपेटा, चिरांग और दारांग में अभियान

  • बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से नजदीकी रिश्ता

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः  असम और त्रिपुरा में एक समन्वित ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 11 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंत के अनुसार, ये गिरफ्तारियां केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त खुफिया इनपुट के आधार पर असम के बारपेटा, चिरांग, दरांग और त्रिपुरा में की गईं। पकड़े गए लोग नवगठित समूह इंडियन मुजाहिदीन-के और प्रतिबंधित जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश के वैचारिक विस्तार इमाम महामुदे काफिला से जुड़े हैं। इनका मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर में अस्थिरता पैदा करना था। त्रिपुरा से गिरफ्तार आरोपी जागीर मिया पर आरोप है कि वह एन्क्रिप्टेड डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी आकाओं के संपर्क में था।

देहरादून में त्रिपुरा के 24 वर्षीय छात्र अंजेल चकमा की नस्लीय हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। 9 दिसंबर को अंजेल पर उस समय हमला हुआ था जब उसने अपने छोटे भाई को नस्लीय गालियों (चाइनीज कहना) से बचाने की कोशिश की थी। 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना को अस्वीकार्य बताते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दोषियों के खिलाफ मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई की मांग की है।

तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा में एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी के संदिग्ध हालात में लापता होने से तनाव है। पति की शिकायत के अनुसार, उसकी पत्नी जुस्मिना और बेटी को पबन साह नामक व्यक्ति ने अगवा किया है। आरोपी पबन साह के बारे में बताया जा रहा है कि वह पहले से कई शादियां कर चुका है। असम सरकार के बहुविवाह विरोधी सख्त रुख के बीच इस मामले ने स्थानीय स्तर पर काफी ध्यान खींचा है।