Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में भारत का खाता खुला! पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल ज... Lock Upp 2 News: 'India's Got Latent विवाद के बाद आने लगे थे सुसाइड के विचार', अपूर्वा मखीजा ने लॉक ... Black Sea Ship Attack: ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत; भारत सरकार ने जताई स... Petrol Diesel Price Today: $100 के पार हुआ कच्चा तेल! 25 जुलाई को क्या हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल... Google Account New Feature: पासवर्ड भूलने पर भी नहीं होगी टेंशन! Google ने लॉन्च किया 'Selfie Video'... Pendulum Wall Clock Vastu: सोई हुई किस्मत जगा देगी पेंडुलम वाली घड़ी! जानें लगाने की सही दिशा और वास... Bad Cholesterol Causes: बैड कोलेस्ट्रॉल को न समझें मामूली, ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको दिल का मरीज;... Makrana News: नागौर में भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा, ढहीं मकराना की 12 मार्बल खदानें; जाखली मार्ग प... Rajasthan Crime News: जयपुर में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला रूबिया, मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन ... Amarnath Yatra 2026 Resumed: 6 दिनों के इंतजार के बाद अमरनाथ यात्रा फिर शुरू; भगवती नगर से 6,269 तीर...

अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में समाई, 7 की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सीलापानी भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है.

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं. दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल घायलों को खाई से निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

हादसे के बाद मची चीख पुकार

हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई. चश्मदीदों की मानें तो हादसा काफी विभत्स था. बस गिरने की आवाज उन्हें आई तो वे फौरन लोगों की मदद के लिए पहुंचे. घायलों को सीलापानी भिकियासैंण के अस्पताल ले जाया जा रहा है.

सुबह 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी बस

पुलिस की मानें तो बस भिकियासैंण से रामनगर जा रही थी और सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी. रास्ते में बस अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी. मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.