Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ... Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों... अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का 'यलो अलर्ट'; पहाड़ों पर भा... जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल...

पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर वायरल वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित साथ आने की चर्चाओं के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वायरल क्लिप में लोगों से गठबंधन और मतदान से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं, जिसे एक तरह का जनमत सर्वे बताया जा रहा है।

यह वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है, जब राज्य दोनो पार्टियों में गठबंधन की अटकलें तेज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही इस गठबंधन के पक्ष में अपनी राय रख चुके हैं। वहीं भाजपा की प्रदेश स्तर की नेतृत्व टीम इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से परहेज कर रही है और यह कहते हुए नजर आती है कि अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने दावा किया है कि उनकी पार्टी अपने बलबूते सरकार बनाने की क्षमता रखती है और पार्टी की ओर से ऐसा कोई सर्वे नहीं कराया जा रहा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि यदि यह सर्वे किसी भी पार्टी की पहल नहीं है, तो आखिर इसे किसने करवाया और इसके पीछे क्या उद्देश्य हो सकता है।