Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

पुलिस ने ध्वस्त किया हिस्ट्रीशीटर अपराधी का साम्राज्य

गुड़गांव: गुड़गांव पुलिस ने अपराधियाें की कमर तोड़ने के लिए एक बार फिर कार्रवाई की है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से एक अपराधी के साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस ने आज भोंडसी क्षेत्र के गांव अलीपुर में निवासी नरेन्द्र उर्फ सोनू राठी (39 वर्ष) की संपत्ति पर की है।

पुलिस के मुातबिक, आरोपी नरेन्द्र उर्फ सोनू राठी का आपराधिक इतिहास वर्ष-2011 से लगातार सामने आता रहा है। आरोपी का गांव अलीपुर निवासी अशोक राठी के साथ लंबे समय से आपराधिक रंजिश, गैंगवार, पैसों के लेन-देन एवं वर्चस्व को लेकर गंभीर विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते 16 नवंबर 2019 को गांव अलीपुर में अशोक राठी की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसका केस थाना भोंडसी में दर्ज है। यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।

पुलिस के मुताबिक, अशोक राठी की हत्या के पश्चात आरोपी नरेन्द्र उर्फ सोनू राठी ने अपने साथियों सलीम, रोहित उर्फ बॉबी आदि के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह का संचालन किया। आरोपी पर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, रंगदारी/फिरौती, अपहरण एवं अपहरण का प्रयास, हत्या व हत्या का प्रयास, पुलिस पार्टी पर हमला, अवैध कब्जा एवं फायरिंग जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 19 केस दर्ज हैं। अपराधी की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने आज जेसीबी की मदद से उसकी प्रॉपर्टी को ध्वस्त कर दिया।