Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... वैध पायलट का लाईसेंस नहीं था इस व्यक्ति के पास बेलफास्ट में प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल पाकिस्तान ने फिर से अफगानी इलाके में हवाई हमला किया अंधाधुंध फायरिंग में बारह लोगों की मौत हो गयी तमिलनाडु भाजपा की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही कॉकरोच जनता पार्टी का अब पुणे में आंदोलन पूर्ण स्वदेशी सी- 295 विमान का उड़ान परीक्षण

इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा

हरियाणा में चर्चा में आए VIP नंबर HR 88B8888 को कैथल के सनसिटी निवासी संदीप ने वीरवार को अपनी पत्नी सुषमा के नाम खरीदा। इसके लिए संदीप ने कुल 37 लाख 51 हजार रुपये खर्च किए। उनका कहना है कि उनके लिए 8 नंबर लकी नंबर है और इसी के चलते उन्होंने यह नंबर प्राप्त किया।

संदीप ने कहा कि वे किसान परिवार से संबंध रखते हैं और प्रॉपर्टी डीलर व होलसेल मोबाइल व्यवसाय भी करते हैं। उनके पास लगभग एक दर्जन कारें हैं, जिनमें से अधिकांश पर वीआईपी नंबर हैं और उनमें 8 की संख्या अधिक है। इसी वजह से उन्होंने इस वीआईपी नंबर को खरीदने का निर्णय लिया। संदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले इस नंबर की नीलामी में हिसार के व्यवसायी ने 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, वह यह रकम चुका नहीं पाया। फिर इस नंबर की नीलामी हुई, जिसमें सुषमा ने इसे अपने नाम खरीदा।