Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's First Indigenous Bullet Train: 2027 में दौड़ेगी देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन, जानें इसकी ट... Global Oil Crisis: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, पर भारत के पास है 'प्लान-बी'; जानें कैसे सरका... US vs China AI War: DeepSeek समेत चीनी AI कंपनियों पर अमेरिका सख्त; डेटा चोरी और 'मॉडल डिस्टिलेशन' क... Bhaum Pradosh Vrat 2026: अप्रैल का आखिरी प्रदोष व्रत कब? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कर्ज मुक्ति... Best Fabrics for Summer: गर्मी में भी रहना है कूल? ट्राई करें ये 5 सबसे हल्के और ठंडे फैब्रिक, पसीने... ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं...’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन... इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी ... Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्यो... लखनऊ में 'फॉर्च्यूनर' का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंद... Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अध...

Mohali में भाजपा नेता की Thar पर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

मोहाली: यहां फेज-1 में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता गुरदीप सिंह की थार गाड़ी पर देर रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गुरदीप सिंह के मुताबिक उनकी गाड़ी की डिग्गी से खोखा (कारतूस का खोल) भी बरामद हुआ है। उन्होंने मामले की शिकायत थाना फेज-1 पुलिस को दे दी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसी से कोई दुश्मनी नहीं
गुरदीप सिंह ने बताया कि वह मोहाली में भाजपा कार्यकर्ता हैं और टॉयलेट सेवा का काम करते हैं। सुबह जब वह जिम जाने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि देर रात करीब 12:50 बजे स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। पहले उन्होंने कुल्हाड़ी से गाड़ी पर वार किए और फिर गाड़ी पर फायरिंग भी की। गाड़ी की बारीकी से जांच करने पर डिग्गी से खोखा बरामद हुआ। गुरदीप सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। स्कॉर्पियो सवार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हमले का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हमलावरों की तलाश में जुटी टीमें : एसपी सिटी
एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो गाड़ी के नंबर और उसमें सवार आरोपियों की पहचान के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।