Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
NEET UG Re-Exam Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड में तकनीकी दिक्कतें; NTA ने जारी की हेल्पलाइन, जानें... PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया पहुंचने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी; 'वंदे मातरम' और प... Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों का आगाज; पहली फ्लाइट की सफल लैंडिंग Patna Coaching Dispute: ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को मिली जमानत; पटना सिविल कोर्ट का फै... Bareilly Crime News: बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा समेत 12 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट; पुलिस की सख... Unnao Encounter: संत बाबा मिलन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर; पुलिस ने मार गिराया 1 लाख क... Oliver Tree Death: ब्राजील में भीषण हेलीकॉप्टर टक्कर; सिंगर ओलिवर ट्री समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की आंधी-तूफान की चेतावनी घुटनों के उपस्थि को पुनर्जीवित कर लाभ दिखाया, देखें वीडियो जबरन प्रवेश और अपराध पर अधिक बातचीत

अंबाला जेल से बाहर आया ADGP का गनमैन सुशील, इस वजह से अदालत को देनी पड़ी Bail

रोहतक: एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार दो माह दो दिन बाद सोमवार दोपहर कोर्ट से जमानत आदेश जारी होने के बाद अंबाला जेल से बाहर आ गया। छह दिसंबर को एएसजे कपिल राठी की अदालत ने उसकी जमानत मंजूर कर ली थी।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने शिकायत दी थी कि हवलदार सुशील कुमार ने को उससे ढाई लाख रुपये मंथली मांगी। इसके लिए पुलिस शिकायतकर्ता ने वीडियो व ऑडियो फुटेज दी थी।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के सुरक्षाकर्मी रहे हवलदार सुशील कुमार को छह अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत के चलतेसुनारिया जेल भेजा था जहां से अंबाला जेल ट्रांसफर कर दिया गया क्योंकि उसकी पत्नी ने शिकायत दी थी कि सुशील कुमार को रोहतक की सुनारिया जेल में खतरा है।

मामले की जांच कर रही एसआईटी को दो माह में 5 दिसंबर तक चार्जशीट दाखिल करनी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अदालत ने समय पर चार्जशीट न होने का लाभ देते हुए आरोपी को जमानत दे दी।