Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, रात के साथ अब दिन भी होंगे ठंडे…जानें आज से 3 दिन कैसा रहेगा Weather

 हरियाणा में सर्दी बढ़ गई है, एकदम से मौसम ठंडा हो गया है। सूबे में दिन के तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी से लोगों को भयंकर ठंड लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.2°C नूंह (AWS) में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है और हिसार में न्यूनतम तापमान 5.7°C रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।

जानें 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में हल्का बदलाव रहने तथा 1 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।