Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय मुजफ्फरनगर: दृष्टिहीन सत्येंद्र की अटूट शिवभक्ति! बिना किसी साथी के लाठी के सहारे 3 दिन में तय किया ... बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर मायावती ने जताया गहरा शोक, बताया पार्टी का वफादार स्त... डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी अजमेर नगर निगम की अनूठी पर्यावरण पहल, दरगाह और पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद नागपुर में डॉक्टर के बेटे की दरिंदगी: 16 वर्षीय छात्रा को 24 घंटे बंधक बना चाबुक और चाकू से दी खौफना... बांके बिहारी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी मुक्ति! ₹6,922 करोड़ की मथुरा हेरिटेज सिटी परियोज... दरगाह आला हजरत उर्स-ए-रजवी में मिसाल: सावन के सम्मान में नहीं बनेगी नॉनवेज बिरयानी, परोसा जाएगा शाका... कांवड़ यात्रा पर दारुल उलूम देवबंद की एडवाइजरी: छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य, कांवड़ रूट से दू... रांची में छात्र आंदोलन का सबसे बड़ा दिन: विधानसभा सत्र की शुरुआत के बीच क्या सरकार से होगी वार्ता?

खुशखबरी! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुला, सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचें $210$ किमी दूर, सफर हुआ बेहद आसान

दिल्ली वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अब देहरादून जाने के लिए 6 से 7 घंटे नहीं बल्कि, महज ढाई घंटे लगेंगे. क्योंकि दिल्ली-सहारनपुर- देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन शुरू हो गया है. एक महीने पहले ट्रांसमिशन लाइन की परेशानी के चलते हुई एक महीने की देरी के बाद अब एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन रविवार रात से शुरू कर दिया गया. इसके लिए गीता कॉलोनी से बैरिकेडिंग हटाए गए हैं और एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां दौड़ने लगी हैं.

दिल्ली से देहरादून की दूरी 210 किलोमीटर है, जिसे पूरा करने में अभी 5 से 6 घंटे लगते हैं. इसलिए लोग देहरादून जाने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने बाद दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा को अब सिर्फ ढाई घंटे में पूरा किया जा सकेगा. इस प्रोजेक्ट पर 11,868.6 करोड़ रुपये की लागत लगाई गई है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली वालों को ट्रैफिक जाम की परेशानी से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही गाड़ियां

एक्सप्रेसवे से बैरिकेडिंग हटाकर इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है. हालांकि, फिलहाल इसे ट्रायल रन के लिए ही खोला गया है. एक मोटरसाइकिल सवार ने कहा कि आज इसे ट्रायल रन के लिए खोला गया है. यह एक्सप्रेसवे हमारी मदद करेगा. यह हमें ट्रैफिक जाम से बचाएगा. इससे समय की बचत होगी. हमें उम्मीद है कि सरकार इसे जल्द ही खोलकर जनता को सौंप देगी.

नए साल पर हो सकता है उद्घाटन

दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होगा, जो बागपत, शामली और सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा. इसका उद्घाटन नए साल के मौके पर किया जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल पर ही इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर सकते हैं. इसके बनने के बाद लोगों को काफी आसानी हो जाएगी. इसलिए यात्री इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे.

सहारनपुर वाले हिस्से में आ रही थी परेशानी

इस एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन अक्टूबर में ही शुरू किया जाना था, लेकिन एक्सप्रेसवे के बागपत और सहारनपुर वाले हिस्से में एक बड़ी परेशानी आ रही थी. बागपत देहरादून सहारनपुर ट्रांसमिशन लाइन एक्सप्रेसवे के ऊपर से होकर गुजर रही थी, जिसकी वजह से निर्माण और सुरक्षा दोनों तरह की चुनौतियां सामने आ रही थीं. अगर इस लाइन को सीधे बंद कर दिया जाता, तो पूरे सहारनपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप पड़ जाती. हालांकि, शटडाउन लेकर काम इस समस्या को ठीक किया गया. अब काम लगभग पूरा हो गया है तो ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है.