Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे Basti Water Tank Scam: करोड़ों खर्च फिर भी टंकी 'मिस्टर इंडिया'? बस्ती में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल DM Bomb Threat: 'चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका', DM को मिली धमकी से हड़कंप Jabalpur News: फीस न भरने पर छात्रा को बोर्ड परीक्षा से रोका, स्कूल के बाहर जमकर हंगामा Crime News: सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख...

करनाल, पिंजौर हवाई अड्डों पर फुल-स्केल फ्लाइंग ट्रेनिंग फिर शुरू होगी, कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से मुद्दे सुलझे

चंडीगढ़: ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पिंजौर हवाई अड्डे को नाइट फ्लाइंग के लिए अपग्रेड किया जाएगा। एयरो स्पोर्ट्स, एयरो-एडवेंचर गतिविधियों की संयुक्त खोज भी एजेंडे में है। करनाल, पिंजौर हवाई अड्डों के लिए एमआरओ ऑपरेशन की योजना बनाई गई है। उपलब्ध संसाधनों व मांग के आधार पर पूरे राज्य में ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग और टेस्टिंग करने का भी प्रस्ताव है।

एयरो क्लब ऑफ इंडिया (एसीआई) के साथ चले आ रहे मुद्दे सुलझ गए हैं। यह सफलता हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल एविएशन (एचआईसीए) व एसीआई में लीज

पेंडिंग एग्रीमेंट पर साइन होने से मिली। 28 नवंबर को एसीआई परिसर में मीटिंग हुई। एचआईसीए के प्रेसिडेंट, एसीआई के प्रेसिडेंट राजीव प्रताप रूडी के निर्देशों पर काम करते हुए, एचआईसीए व एसीआई दोनों के अफसरों ने उन मुद्दों को सुलझाया जो एक वर्ष से पेंडिंग थे। इसमें दोनों तरफ के बकाया पैसे, एचआईसीए को एसीआई द्वारा अलॉट 4 एयरक्राफ्ट के लीज रिन्युअल में देरी शामिल थी, इस कारण इन एयरक्राफ्ट की फ्लाइंग ऑपरेशन बंद हो गई थी। यह सहमति बनी कि लीज व्यवस्था जारी रखी जाएगी, सहयोग और र मजबूत किया जाएगा। अब फ्लाइंग ट्रेनिंग में बैकलॉग को पूरा करने, समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।