Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया... Haryana Government Tenders: 5 करोड़ से अधिक के टेंडरों की जानकारी अब ऑनलाइन; पारदर्शिता के लिए सरकार... Haryana Air Pollution: हरियाणा में 1 अक्टूबर से लागू होगी 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नीति; बिना पॉल्यूश... Yamunanagar News: खाट पर पिता को लेकर न्याय मांगने पहुंचीं बेटियां; अनिल विज से गुहार, पर मंत्री नही... Haryana Health Services: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने दी 18 करोड़ से अधिक की मंजूर... Faridabad Crime News: साली से निकाह का रास्ता साफ करने के लिए पत्नी की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार Haryana LTC Bill Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; अब LTC बिल में संशोधन के लिए नहीं भटकना... Anil Vij Statement: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भड़के अनिल विज; कहा- 'विपक्ष कर रहा सनातन का मजाक' Irrigation Department Action in Yamunanagar: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण; नोटिस के बाद भी कब्जा न ... Yamunanagar News: सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में पूर्व सरपंच पिंकी रानी गिरफ्तार

WPL शेड्यूल का ऐलान! महिला प्रीमियर लीग के मैचों की तारीखें जारी, फाइनल मैच छुट्टी के दिन नहीं होगा, फैंस को बड़ा झटका

WPL 2026 Schedule: बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन के बाद अब इस टूर्नामेंट के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट के शेड्यूल ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि पहली बार ऐसा होगा जब इतनी बड़ी लीग का फाइनल छुट्टी के दिन नहीं होगा. बीसीसीआई ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक टूर्नामेंट का एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला वीक-डे पर खेला जाएगा. एलिमिनेटर मुकाबला 3 फरवरी को है, उस दिन मंगलवार है. वहीं फाइनल मैच 5 फरवरी को है और उस दिन गुरुवार है. इस बार ये टूर्नामेंट सिर्फ नवी मुंबई और वडोदरा में होगा.

WPL 2026 में होंगे 2 डबल हेडर

28 दिनों तक चलने वाले इस WPL सीजन में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. दो डबल हेडर मुकाबलों को छोड़कर सभी मैच शाम को 7 बजे से खेले जाएंगे. नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम शुरुआती राउंड और पहले दो डबल-हेडर मैचों की मेजबानी करेगा, जिसके बाद टूर्नामेंट का दूसरा भाग वडोदरा में खेला जाएगा. वडोदरा में ही प्लेऑफ और फाइनल मैच होगा.

WPL 2026 का पूरा कार्यक्रम

  1. जनवरी– मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
  2. 10 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  3. 10 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
  4. 11 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  5. 12 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
  6. 13 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, नवी मुंबई
  7. 14 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई
  8. 15 जनवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई
  9. 16 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्सनवी मुंबई
  10. 17 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, नवी मुंबई
  11. 17 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्सबनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई
  12. 19 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वडोदरा
  13. 20 जनवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  14. 22 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
  15. 24 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  16. 26 जनवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  17. 27 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
  18. 29 जनवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
  19. 30 जनवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
  20. फरवरी- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
  21. फरवरी- एलिमिनेटर, वडोदरा
  22. फरवरी- फाइनल, वडोदरा