Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga Expressway News: यूपी के ड्रीम प्रोजेक्ट की खुली पोल, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे गंभीर स... गंगा एक्सप्रेसवे में बड़ा हादसा टला: पहली ही बारिश में हरदोई के पास धंसा 10 मीटर लंबा हिस्सा, उठे सवा... Anantnag Terror Attack: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की हत्या, TRF ने ली हमले की जिम्... Jaipur News: पैसे जमा करने के महीनों बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, किराए की बैटरी से रहने को मजबूर परिवा... Prashant Kishor News: जन सुराज प्रमुख PK ने पटना में लाठीचार्ज के घायलों से की मुलाकात, बीजेपी पर सा... रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान

सर्दियां शुरू होते ही लोग घरों में कैद! घनी धुंध के चलते सड़कें हुईं वीरान

अमृतसर: गत दिवस देर शाम पड़ी घनी धुंध ने अंबरसरियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया, यह कहना गलत नहीं होगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से खिली धूप निकल रही थी और वीरवार को भी मौसम ठीक था, परंतु देर शाम अचानक पड़ी धुंध ने जहां मौसम का मिजाज बदल डाला, वहीं रात को शहर की अकसर ही व्यस्त रहने वाली सड़कें भी सुनसान दिखी।

अगर कहा जाए कि ठंड ने अंबरसरियों को अभी सकते में डाल दिया है, तो कोई औचित्य नहीं होगा। रात को हुई काफी कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरी कर गांवों में जाने वाले वाहन चालकों को आई।

वहीं देर शाम फड़ीयां लगाने वाले व मजदूरी करने वाले लोग अचनाक पड़ी ठंड से बचने के लिए अलाव सेकने का सहारा लेते दिखे। धुंध के कारण चौपहिया व दोपिहया वाहन जहां अपनी लाइटें जगाकर रेंगते नजर आए वहीं विजिबिलिटी काफी कम होने के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।