Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घा... Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरका... West Bengal Bill 2026: बंगाल में 'गुंडा' एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ... Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का ख... अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: PMCH प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पद से हटाए गए, अब बेतिया में दे... PMCH Principal Removed: बिहार स्वास्थ्य सेवा पर बड़ा एक्शन; मंत्री निशांत कुमार ने प्रिंसिपल को हटाया... Punjab Government News: पंजाब में 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना; ग्रामीण परिवारों को मिलेगा ... Pune Lohagad Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा; हत्या से पहले आरोपियों ने की थी किल... Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग; महादेव और शनिदेव को प्रसन्न करने का महाउपा... Welcome To The Jungle: क्या 'वेलकम 4' में वापसी करेंगे उदय-मजनू? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा संकेत

पंजाब-हिमाचल में आज रात आने वाला हैं बड़ा संकट! लोगों से सावधान रहने की अपील

भारत की तरफ बड़ा संकट बढ़ता नजर आ रहा है, जिसमें पंजाब-हिमाचल भी शामिल है। जी हां, हाल ही में इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट से निकली राख के भारत पहुंचने से हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा, जिससे सावधान रहने की अपील की जा रही है।

जानकारी के अनुसार इथियोपिया में हायली गुब्बी ज्वालामुखी (Hayli Gubbi volcano) लगभग 12,000 वर्षों की निष्क्रियता के बाद 23 नवंबर, 2025 को अचानक फट गया, जिससे राख और सल्फर डाइऑक्साइड का एक बड़ा गुबार निकला। इस विस्फोट ने आसपास के कई देशों, जिनमें यमन, ओमान और भारत के कुछ हिस्से शामिल हैं, में हवाई यात्रा और वायु गुणवत्ता को प्रभावित किया है। कहा जा रहा है कि   दरअसल, इसका सीधा-सीधा असर पंजाब-हिमाचल, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा पर पड़ेगा। गत रात दिल्ली में देर रात राख के बादल (जहरीली हवा) बढ़ते दिखाई दिए, जिस कारण कई फ्लाईट्स रद्द कर दी गई है।

वहीं DGCA ने एयरलाइंस को चेतावनी जारी कर राख वाले क्षेत्रों और ऊंचाइयों से दूर उड़ान भरने, रूट बदलने और इंजनों की जांच करने को कहा है।   भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि राख के बादल राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में फैल चुका है और आज रात के समय राख का गुबार पंजाब और हिमाचल प्रदेश को प्रभावित कर सकते है। हालांकि  वैज्ञानिकों  का कहना है कि गुबार की ऊंचाई काफी ज्यादा है जिसका असर जनजीवन पर कम होगा । साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ज्वालामुखी की राख भारत से रात तक निकल जाएगी और फिर चीन की तरफ बढ़ेगी।