Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर: भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में बहे महाराष्ट्र के पिता-पुत्र; 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF ... नीरज चोपड़ा को लगा बड़ा झटका: टखने के लिगामेंट टियर के कारण पूरे सीजन से बाहर, मिस करेंगे डायमंड लीग... साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार नागार्जुन: 70 की उम्र में भी फिटनेस और स्टाइल से जीत रहे हैं दिल अमेरिकी नाकाबंदी से चरमराई ईरान की अर्थव्यवस्था; राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- डॉलर पर घटाएंगे निर्भरत... एवरेस्ट और एलजी हींग की बिक्री पर FSSAI की रोक: जांच में फेल हुए सैंपल, गुणवत्ता मानकों में मिली भार... इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 2 घंटे से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे बच्चे; मेटा लाया ऑटोमैटिक नाइट मोड और स्क्रीन... जन्माष्टमी 2026 पर कान्हा को क्यों प्रिय है माखन-मिश्री का भोग? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा ... डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से एक साथ हैं परेशान? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए सही कारण और बचाव के उपाय वक्त ने किया क्या हसीं सितम.. .. .. .. तिब्बत के वीडियो वहां नहीं दिखाये जा रहे

टीम इंडिया को बड़ा झटका: श्रेयस अय्यर की वापसी में और देरी, अगले दो महीने तक नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट, फिर होगा फिटनेस टेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट का सामना करना पड़ा था. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में उनकी स्पिलिन में चोट आ गई थी. ये घटना कैच पकड़ते समय घटी थी. जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इंटरनल ब्लीडिंग के चलते उनका ऑपरेशन भी करना पड़ा था. अब वह अपनी चोट से उभर रहे हैं. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनकी वापसी के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

श्रेयस अय्यर की वापसी पर बड़ा अपडेट

टीम इंडिया को 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. लेकिन इस सीरीज में श्रेयस अय्यर की वापसी ना के बराबर मानी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर अभी भी कम से कम तीन महीने और मैदान से बाहर रहेंगे. हालांकि, श्रेयस अय्यर की सेहत में सुधार हो रहा है. अय्यर ने हाल ही में अपने घर के पास अल्ट्रासोनोग्राफी स्कैन करवाया था. जिसके मुताबिक, उनकी हीलिंग सही दिशा में है. लेकिन उन्हें अभी कोई भी ट्रेनिंग या एक्सरसाइज से दूर रहना होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो महीने पूरे होने पर श्रेयस अय्यर को एक और USG स्कैन करवाना होगा, जिसके बाद उनकी वापसी पर फैसला लिया जाएगा. स्कैन के बाद सब कुछ सही रहता है तो श्रेयस बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपनी रिहैब शुरू कर पाएंगे. यानी अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले साल जनवरी में होने वाली सीरीज से भी चूक सकते हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि अय्यर की आईपीएल 2026 से पहले वापसी की संभावना नहीं है.

कैसे लगी थी चोट?

दरअसल, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी का कैच लपकने के दौरान श्रेयस जमीन पर गिर गए थे. इस दौरान वह जोर से जमीन से टकराए थे और खड़े भी नहीं हो सके थे. दर्द से कराहते देख बीसीसीआई की मेडिकल टीम तुरंत उन्हें मैदान से बाहर ले गई थी और चोट की पहचान कर ली गई थी. फिर बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ मिलकर श्रेयस का इलाज किया. वह हाल ही में भारत लौटे हैं. चोट के चलते उन्हें टीम के लिए वापस भारत के लिए उड़ान नहीं भरी थी.