Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल रायपुर के अश्वनी नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या: भाग रहे 4 नाबालिग हिरासत में, बिलासपुर स्टेशन से ... रतनपुर महामाया मंदिर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: मारपीट मामले में ट्रस्ट को सौंपा ज्ञापन... मानसून में शबाब पर कांकेर का मलाजकुडूम जलप्रपात: 3 चरणों में गिरती दूध नदी की धाराएं मोह रहीं सैलानि... झीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद फैसला आज: जगदलपुर NIA विशेष कोर्ट सुनाएगी 10 आरोपियों पर निर्णय

Video of the Day: दुल्हन ने बाइक से किया ग्रांड एंट्री, रोड पर निकली तो देखते रह गए लोग, सोशल मीडिया पर मची धूम

दुल्हनें जब शादी का जोड़ा पहन लेती हैं तो आमतौर पर वह घर से बाहर भी नहीं निकलती हैं, मार्केट जाना तो दूर की बात है, पर क्या आपने कभी किसी ऐसी दुल्हन को देखा है, जो शादी का जोड़ा पहने रोड पर फर्राटे से बाइक चला रही हो? जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को अचंभित कर दिया है. दरअसल, इस वीडियो में एक दुल्हन शादी का जोड़ा पहने सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती नजर आती है. रोड से गुजरने वाले लोग भी उसे देखकर हैरान हैं कि भला इस दुल्हन को क्या हुआ, जो वो शादी के जोड़े में इस तरह बाइक चला रही है.

वीडियो की शुरुआत एक चमचमाती स्पोर्ट्स बाइक से होती है, जिस पर दुल्हन बैठी दिखाई देती है. लाल जोड़ा, हाथों में चूड़ा और उसके चेहरे पर एकदम कॉन्फिडेंट राइडर जैसी शान नजर आती है. दुल्हन सड़क पर उतरते ही बाइक को इतनी स्मूद तरीके से संभालती है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं. कुछ लोग मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बनाने लगते हैं तो कुछ पीछे मुड़-मुड़कर हैरानी भरी निगाहों से देखते हैं. ये पूरा सीन किसी फिल्म की तरह लगता है, क्योंकि फिल्मों में अक्सर ऐसे सीन देखने को मिल जाते हैं, पर असल जिंदगी में बमुश्किल ही ऐसा कुछ देखने को मिलता है कि दुल्हन बाइक लेकर रोड पर निकल पड़े.

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर itztuba44 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 मिलियन यानी 30 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 81 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख कोई कह रहा है कि ‘गजब की दुल्हन है, शादी के दिन भी राइडिंग नहीं छोड़ी’, तो किसी ने कहा कि ‘अगर ये ऐसे ही मंडप में जाएगी, तब रॉयल एंट्री होगी’. वहीं, एक यूजर ने कहा कि ‘दुल्हनें अब सिर्फ परंपराओं तक सीमित नहीं हैं बल्कि अपनी पहचान और जुनून को भी खुलकर जी रही हैं’, तो एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘ये दुल्हन तो सोशल मीडिया पर सचमुच स्टार बन गई है’.

यहां देखें वीडियो