Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Love Triangle Crime: 10 साल की दोस्ती का खौफनाक अंजाम! पूर्व प्रेमी ने किया किडनैप, युवती और दोस्त क... Ratlam Crime News: थाने की हवालात में बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पजामे के नाड़े से बना... Indore News: भीषण गर्मी के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, बदला गया स्कूलों का समय Wildlife Success Story: मध्य प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी! बाघों के गढ़ में आबाद हुआ बारहसिंगा का कुनब... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी, 25 शहरों में पारा 40 पार; मौसम विभाग का 'लू' ... High Court Decision: 'जेंडर के आधार पर रोजगार से रोकना असंवैधानिक', नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में अब पुर... Bhopal Crime News: बेखौफ बदमाश! भोपाल में बीच सड़क पर किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या नारी वंदन कार्यक्रम में CM ने राजमाता को किया याद, 'तीन तलाक' से मुक्ति और महिला सशक्तिकरण का श्रेय ... Jabalpur News: अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़, बुलानी पड़ी ... Mumbai Crime News: बकरी का जिगर और श्मशान की राख... मुंबई में फर्जी तांत्रिक की 'अघोर साधना', जानें ...

सीजीपीएससी टॉपर बिलासपुर की शताक्षी और सृष्टि, बताया कैसे हासिल करें सफलता

बिलासपुर : सीजीपीएससी की फाइनल सूची में बिलासपुर की दो बेटियों ने अपना जलवा बिखेरा है.बिलासपुर की दो बेटियां टॉप 10 में पहुंची हैं. सीजीपीएससी की मेरिट सूची में लिंक रोड निवासी शताक्षी पांडेय ने छठवां , जबकि शहर की ही सृष्टि गुप्ता ने आठवां स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है. दोनों टॉपर्स के घरों में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. परिजन, रिश्तेदार और परिचित उनके घर पहुंचकर खुशियों में शामिल हो रहे हैं.

परिवार को दिया सफलता का श्रेय : लिंक रोड निवासी शताक्षी पांडेय से ईटीवी भारत के संवाददाता संजय यादव ने विशेष बातचीत की. इस दौरान शताक्षी ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत और लगातार आत्मविश्वास बनाए रखने की चुनौती रही. उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान करीब चार बार निराशा हाथ लगी. लेकिन परिवार के सहयोग माता पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने कभी भी पीछे हटने नहीं दिया. पढ़ाई में आने वाली कठिनाईयों से गुजरकर जीत हासिल करने की प्रेरणा मिली.

मोबाइल और टीवी पर भी देना पड़ा ध्यान : डिजिटल समय में पढ़ाई के साथ मोबाइल,टीवी मनोरंजन के लिए समय और पढ़ाई पर पड़ने वाले प्रभाव पर शताक्षी ने कहा कि समय के साथ परिवार और डिजिटल डिवाइस को भी महत्व देना पड़ा. क्योंकि कई ऐसी जानकारियां होती हैं, जो हमें मोबाइल और इन्टरनेट के माध्यम से मिलती है.

निरंतरता और अनुशासन प्रतिभागियों की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए रोज एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करना और अपनी कमियों पर ध्यान देना भी जरूरी है. ताकि चूंक कहां हुई और इसे कैसे दूर करें यह सीखने को मिलता है- शताक्षी पाण्डेय, टॉपर सीजीपीएससी

वहीं CGPSC मे आठवीं रैंक हासिल करने वाली सृष्टि गुप्ता के परिवार में भी उत्साह का माहौल है. सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के निरंतर सहयोग और सही मार्गदर्शन को दिया है.