Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या, राम मंदिर चंदा विवाद या राजनीति का लंकाकांड एकल कोशिका से 170 अरब कोशिकाएं बनती हैं, देखें वीडियो अब ड्रोन से होगी शार्क की निरंतर निगरानी, देखें वीडियो Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला...

राजवीर जवंदा की आखिरी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, भावुक हुए मनकीरत औलख

पंजाबी सिंगर और एक्टर राजवीर जवंदा के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘यमला’ इस महीने 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से जुड़े कलाकारों और राजवीर के परिवार ने हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया, जहां पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान मंच पर पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख खुद को संभाल नहीं पाए और बोलते-बोलते भावुक हो उठे। इस मौके पर राजवीर जवंदा का परिवार, अभिनेता गुरप्रीत गुग्गी और फिल्म टीम के सदस्य भी मौजूद थे। मनकीरत ने कहा कि फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों को थिएटर भरकर राजवीर के प्रति अपना प्यार जताना चाहिए, ताकि महसूस हो सके कि वह आज भी सभी के दिलों में मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने एक गीत मेरे सजण इन्नी दूर गए, जित्थों वापस कोई न मुड़िया गाया जिसे सुनकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो गए।