Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई सामग्री से सूरज की रोशनी से पराबैगनी प्रकाश, देखें वीडियो Banmankhi Junction News: उद्घाटन से पहले ही टपकी अमृत भारत स्टेशन की छत; 21.5 करोड़ के निर्माण की खु... Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस...

वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान? IRCTC लाया है ये परफेक्ट टूर पैकेज, कम बजट में करें माता के दर्शन

सर्दी का मौसम घूमने जानें के लिए एकदम बेस्ट है. इस दौरान आपको सुहावने मौसम में अपने टूर को एंजॉय करने का मौका मिलता है. ऐसे में कई लोग पहाड़ों और अपने पसंद के मुताबिक दूसरी जगहों पर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं. इसमें कुछ लोग ट्रेन या वहीं कुछ लोग बस से सफर करना पसंद करते हैं. लेकिन इस टूर में खर्च कितना आएगा और कहां ठहरना है, इस बात को लेकर कई लोगों को टेंशन रहती है, जिसके कारण उनका प्लान हमेशा कल पर टलता रहता है. ऐसे में आप आईआरसीटीसी के टूर पैकेज सेलेक्ट कर सकते हैं.

अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो नवंबर या दिसंबर का ये मौसम आपके लिए बेस्ट रहेगा. आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को सेलेक्ट कर सकती हैं, इसमें आपको होटल में रहने और ट्रैवल सभी का पैकेज मिल जाएगा. आइए जानते हैं इसके बारे में

मां वैष्णो देवी के दर्शन

आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह टूर पैकेज बेस्ट रहेंगे. इसका नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) (NDR01) है. इसमें आपको ट्रेन से ट्रैवल करना का मौका मिलेगा. इस पैकेज में यात्रियों को 3 रात और 4 दिन के सफर में वैष्णो देवी के दर्शन और वहां आसपास मौजूद जगह पर घूमने का अवसर मिलेगा. यह पैकेट रविवार से गुरुवार तक का है. इसमें ट्रैन के 3AC या 2AC कोच में यात्रा करने का अवसर मिलेगा. इसमें 02 रातें ट्रेन में, 01 रात कटरा में होटल में ठहरना शामिल है.

Vaishno Devi

3AC में ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति किराया 6990 रु है और डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 8,100 रु प्रति व्यक्ति देना होगा. ट्रेन दिल्ली से रात 8:40 बजे चलेगी और सुबह जम्मू पहुंचेगी. इसके बाद यहां से नॉन-एसी कार में कटरा जाना शामिल है. रास्ते में सरस्वती धाम पर रुककर यात्रा पर्ची ली जाएगी. इसके बाद होटल में चेक-इन के बाद नाश्ता फिर वहां से बाणगंगा छोड़ा जाएगा. माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद देर तक होटल वापसी.

दोपहर 12 बजे होटल से चेक-आउट कर लंच के बाद दोपहर 2:00 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचना. रास्ते में कंड कंडोली मंदिर , रघुनाथ जी मंदिर और बागे बहू गार्डन की सैर भी कराई जाएगी. शाम 6:30 बजे जम्मू स्टेशन पहुंच रात 9:25 पर दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़नी होगी. सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचना इस पैकेज में शामिल है. इसके बारे में आप ज्यादा जानकारी आईआरसीटीसी के वेबसाइट या वहां दिए गए नंबर को फोन कर ले सकते हैं.