Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा कैबिनेट की आज महत्वपूर्ण बैठक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में तय होगी मानसून सत... नरवाना में आवारा कुत्तों का खौफनाक आतंक: एक ही दिन में 6 लोगों को काटा, नागरिक अस्पताल में इलाज न मि... अंबाला के पंजोखरा साहिब में गुरसिमरन सिंह मंड विवाद ने पकड़ा तूल, सिखों ने बुलाई महापंचायत करनाल के बसताड़ा रोड पर 30 लाख रुपये की संदिग्ध लूट, स्कॉर्पियो सवार 4-5 बदमाशों ने वारदात को दिया अ... अंबाला को मिली ₹12.42 करोड़ की सौगात: ओल्ड दिल्ली रोड पर बनेगा नया स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, मंत्री रणबीर ... हरियाणा में सफेद बटन मशरूम उत्पादन को बड़ा बढ़ावा, बागवानी गतिविधियों पर 85% तक की मिल रही सब्सिडी नारनौल में तीज-रक्षाबंधन से पहले जानलेवा चाइनीज मांझे का आतंक, स्कूटी सवार दो वकील भाई हुए घायल पानीपत की धागा फैक्ट्री में 20-25 हथियारबंद बदमाशों का दिनदहाड़े धावा, बंधक बनाकर लूटे मजदूरों के मो... भिवानी की शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत को बीता 1 साल, इंसाफ के इंतजार में ग्रामीण और पीड़ित परिवार सोनीपत के गढ़ी बिलंदा में दर्दनाक हादसा, स्कूल का पिलर गिरने से छात्र की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त

बिहार चुनाव सुरक्षा पर तेजस्वी यादव का निशाना! ‘झारखंड-बंगाल से फोर्स नहीं बुलाई गई…’, सुरक्षा ड्यूटी में ‘भेदभाव’ का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल यानी कि 11 नवंबर को होने वाला है. इससे ठीक एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने एनडीए और चुनाव आयोग पर हमला बोला है. तेजस्वी ने आयोग पर आंकड़े छुपाने और चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए सुरक्षा बल को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं.

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार चुनाव में मेघालय तक के सुरक्षाबलों को बिहार बुलाया गया है. उनकी तैनाती इस चुनाव में की गई है. हालांकि न तो इस चुनाव में सुरक्षाबल झारखंड से बुलाया गया और न ही बंगाल से बुलाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके चुनाव आयोग क्या साबित करना चाहता है.

तेजस्वी ने आगे कहा कि इस चुनाव में चुनाव आयोग बीजेपी के पाप धोने में लगा हुआ है. यहां चुनाव आयोग बीजेपी के टूल के तौर पर काम कर रहा है.

महागठबंधन की बनेगी सरकार- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने अपनी पीसी में दावा किया कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार पूरी तरह से 20 साल की खटारा सरकार को बदलने के मूड में है. अब जब 14 नवंबर को नतीजे आएंगे, तो 18 को महागठबंधन की सरकार शपथ लेगी.

ये चुनाव में गड़बड़ी करना चाहते हैं- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह इस समय पटना में डेरा डाले हुए हैं. यहां रहकर वे होटलों के CCTV बंद करवा रहे हैं. इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. चुनाव नतीजों से पहले ही उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया है. ये चुनाव में गड़बड़ी करना चाहते हैं.

तेजस्वी ने कहा कि 20 सालों में NDA सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया है. आप लोग आज क्राइम रेट देखिए कहां पहुंच गया है. अब जब हमारी सरकार आएगी तो पलायन रोकने का काम करेंगे. हर घर में नौकरी देंगे.