Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JK Assembly: उमर अब्दुल्ला के बयान पर विधानसभा में बीजेपी का भारी हंगामा, सीएम का माफी मांगने से साफ... जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला 'चोरी कांड' ... Jammu Kashmir High Alert: जम्मू-कश्मीर में 11 से 14 फरवरी तक हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद बढ़ा आतंक... Jaipur Theft Case: गूगल पर सर्च किए जयपुर के 'पॉश इलाके', फिर चोरों ने ऐसे दिया बड़ी चोरी को अंजाम; ... Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और बिहार में कोहरा; जानें यूपी समेत अन्य राज्यों ... Weather Update Today: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, कश्मीर में भारी बर्फबारी; जानें आपके राज्य में ब... Abhishek Sharma Admitted to Hospital: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, फ... Canada School Shooting: कनाडा के सेकेंडरी स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत, 25 घायल Ghaziabad Triple Suicide: 'तुम दोनों की याददाश्त कमजोर है...', तीसरी शादी के लिए चेतन ने ऐसे मनाया थ... Dausa Road Accident: दौसा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और कार की टक्कर में 6 दोस्तों की मौके पर ही मौ...

भिवंडी में आग का तांडव! धू-धूकर जली पूरी डाइंग कंपनी, करोड़ों का नुकसान, कपड़ों की रंगाई का होता था काम

महाराष्ट्र के भिवंडी के औद्योगिक क्षेत्र शरावली में शुक्रवार सुबह एक कंपनी में भीषण आग लग गई. कंपनी में कपड़ों की डाइंग (रंगाई) का काम किया जाता था, जिसके चलते वहां बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ और ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिससे आग तेजी से फैल गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, मंगल मूर्ति Knit Dyeing कंपनी में यह हादसा सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही कोनगांव पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं.

कंपनी में कपड़ों की रंगाई का काम होता था

फायर ब्रिगेड के नितिन लाड के अनुसार, आग भीषण लगी है और अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के चलते भड़की होगी. चूंकि कंपनी में कपड़ों की रंगाई और धुलाई का काम होता था, इसलिए वहां रखे केमिकल्स, डाई ने आग को और फैलने में मदद की.

अधिकारियों के मुताबिक, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है. कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया. हालांकि आग ने पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. कंपनी परिसर से उठता हुआ धुआं दूर-दूर तक देखा जा सकता है.

इलाके में लोगों के आने-जाने पर रोक

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं. आसपास के अन्य औद्योगिक इकाइयों को भी सतर्क कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रोक दी है. कंपनी से जुड़े लोगों के मुताबिक, आग बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा सकता है.