Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...

MP युवा कांग्रेस चुनाव परिणाम जारी! यश घनघोरिया को मिले सर्वाधिक वोट, संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में जबलपुर के यश घनघोरिया ने सबसे अधिक 3 लाख 13 हजार वोट पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। भोपाल के अभिषेक परमार को 2 लाख 38 हजार वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर सीधी के देवेन्द्र दादू, जबकि चौथे स्थान पर ग्वालियर के शिवराज यादव रहे।

दिल्ली इंटरव्यू के प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान

सूत्रों के अनुसार, सबसे अधिक वोट पाने वाले तीन उम्मीदवारों यश घनघोरिया, अभिषेक परमार और देवेन्द्र दादू को दिल्ली इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम की अधिकृत घोषणा की जाएगी।

इसके अलावा, भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष के रूप में राहुल मंडलोई का चयन किया गया है।