Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

AAP के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, केंद्र सरकार को दी चेतावनी

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे को लेकर आज आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने के फैसले पर चर्चा की।

जानकारी देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर किया है, जिससे लाखों विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं और पंजाब के करीब 200 कॉलेजों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब से दिल से नफरत करती है। हरपाल चीमा ने आगे कहा कि पहले केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) पर कब्जा करने की कोशिश की थी, और अब उनकी नजर पंजाब की यूनिवर्सिटियों पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मिलकर इस लड़ाई को लड़ेगी।

इस मौके पर AAP सांसद मीट हेयर ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी से पंजाब के लोग भावनात्मक रूप से गहराई से जुड़े हुए हैं, लेकिन फिर भी असंवैधानिक तरीके से इसे अपने कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर बार पंजाब के साथ भेदभाव किया जाता है। उन्होंने केंद्र को चेतावनी देते कहा कि बार-बार पंजाब को परखना बंद कर दें।