Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

युवराज सिंह का पारा हाई! अभिषेक और शुभमन गिल को समंदर किनारे कुछ करते देख भड़के, बोले- “दोनों को जूते से मारूंगा”

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल, दोनों भारतीय क्रिकेट का कल है. अगले बड़े स्टार है. इन दोनों ही खिलाड़ियों में कई समानताएं हैं. एक तो ये दोनों बचपन के दोस्त हैं. दोनों 13-14 साल की उम्र से ही साथ क्रिकेट खेलते आ रहे हैं. दोस्त होने के अलावा ये दोनों एक ही गुरु के शिष्य भी हैं. और, इनके वो गुरु हैं, युवराज सिंह, जो ऑस्ट्रेलिया से सामने आई अपने दोनों चेलों की तस्वीरों को देखकर खफा हैं. उन्होंने भड़कते हुए उन्हें जूते का डर दिखाया है.

गोल्ड कोस्ट में समंदर के लिए मजे

T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. 5 मैचों की T20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. और, अब चौथा T20 गोल्ड कोस्ट में 6 नवंबर को होना है. लेकिन, उससे पहले अभिषेक और शुभमन जा पहुंचे गोल्ड कोस्ट के समंदर के मजे लूटने. दोनों ने बीच पर मस्ती तो की ही, शर्टलेस होकर समंदर में भी उतर पड़े.

युवराज ने अभिषेक-गिल को दिखाया जूते का डर!

अभिषेक शर्मा ने जब शुभमन गिल के साथ बीच पर की मस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो तो उसे देखने के बाद युवराज सिंह खुश होने के बजाए भड़कते नजर आए. उन्होंने अभिषेक के उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए पंजाबी में लिखा- जूती लावां दोना दे. मतलब दोनों को जूते से मारूंगा.

युवराज सिंह ने भी बस चुटकी ही ली है

जाहिर सी बात है युवराज सिंह ने अपने शिष्यों को मजाक- मजाक में ही जूते का डर दिखाया है. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल दोनों ही टीम के स्टार बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में इनके ऊपर ओपनिंग की जिम्मेदारी है. सीरीज के पहले 3 T20 में अभिषेक शर्मा के बल्ले से ही एक मैच में अर्धशतक निकला है. वहीं शुभमन गिल को प्रदर्शन अब तक कुछ वैसा नहीं रहा है.

शिष्यों से क्या चाहेंगे युवराज

भारत को T20 सीरीज जीतने के लिए आखिरी दोनों मुकाबले जीतने जरूरी है. और, यही टारगेट मेजबान ऑस्ट्रेलिया का भी रहेगा. एक गुरु होने के नाते युवराज सिंह भी यही चाहेंगे कि उनके शिष्य का मस्ती-मजा करना तो ठीक है. लेकिन, वो भारत को सीरीज जिताकर भी लौटें. ठीक वैसे ही जैसे वो कभी अपने दम पर भारत को मैच जिताया करते थे.