Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

मुंबई के स्कूल में बवाल: मेहंदी लगाकर आईं छात्राओं को क्लास से किया बाहर, स्कूल को जारी हुआ नोटिस

महाराष्ट्र के मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित एक स्कूल में मेंहदी लगाने पर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि कुछ छात्राओं के हाथों में मेहंदी लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें क्लास में एंट्री नहीं दी गई. ये मामला सेंट एंथनी गर्ल्स हाई स्कूल से सामने आया है. परिजन का आरोप है कि पिछले हफ्ते 10 से 15 छात्राओं को सिर्फ इसलिए कक्षा में बैठने नहीं दिया गया. क्योंकि उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी लगाई हुई थी.

छात्राओं के पेरेंट्स ने मामले की लिखित शिकायत शिक्षा विभाग में दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद विभाग ने स्कूल प्रशासन को नोटिस जारी कर 4 नवंबर यानी आज मंगलवार तक जवाब देने के निर्देश दिए हैं. वहीं, स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों के आरोपों को खारिज किया और सफाई देते हुए कहा कि छात्राओं को सिर्फ अनुशासन का पालन करने के लिए कहा गया था और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया.

शिक्षा विभाग ने स्कूल को थमाया नोटिस

इस मामले में शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है और स्कूल को नोटिस जारी करते हुए इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है, जिस पर स्कूल को 4 नवंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है. नोटिस में कहा गया कि आपके स्कूल की कुछ छात्राओं को हाथ पर मेहंदी लगाने की वजह से स्कूल में बैठने की इजाजत नहीं दी गई. ऐसी शिकायत कार्यालय को मिली है. ऐसे में अनुरोध है कि 4 नवंबर तक इस बारे में विस्तार से स्पष्टीकरण दें.

आगे इस तरह की शिकायत न मिलने की कही बात

इसके साथ ही नोटिस में साफतौर पर कहा गया कि आगे से इस तरह की शिकायत कार्यालय को नहीं मिलनी चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखें. हालांकि, स्कूल की ओर से इस मामले पर कहा गया कि उन्होंने छात्राओं को अनुशासन का पालन करने के लिए कहा था. हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है. अब मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले भी इस तरह के मामले अलग-अलग जगह से सामने आ चुके हैं.