Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दंतेवाड़ा पुलिस के साहस को अमित शाह का सलाम! SP चंद्रमोहन सिंह ने सम्मानित किए नक्सल मोर्चे पर डटे 1... दुर्ग में ड्रिंक एंड ड्राइव पर ऐतिहासिक फैसला: नशे में बस दौड़ा रहे ड्राइवर को 3 दिन की जेल और 15 हज... मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 4 माह से मानदेय बंद, मनरेगा भुगतान अटका! सरपंचों ने कलेक्टर संतन जांगड़े ... विष्णु देव साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: 500 करोड़ का AI मिशन मंजूर, BEML प्लांट और PWD में WAMIS सिस... महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा 114 किलो गांजा जब्त, 3 अंतरराज्य... बठिंडा साइबर थाने में विजिलेंस का बड़ा छापा: 1 लाख की रिश्वत लेते SHO और रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार लुधियाना में हैवानियत! गेंद लेने गई 5 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, मां ने पड़ोसी किराएदार को ... लुधियाना: बादशाह टूरिस्ट बस के कंडक्टर गुरसेवक सिंह के साथ दर्दनाक हादसा, पुलिस ने आरोपी चालक पर दर्... लुधियाना के रेडिसन ब्लू होटल में NRI युवती से दुष्कर्म का प्रयास! ढोंगी पंडित बोला- "तेरे अंदर भूत ह... मकसूदां सब्जी मंडी की बदहाली: थोड़ी सी बारिश में जलमग्न हुई मंडी, सफाई और पानी निकासी के इंतजाम फेल

बेंगलुरु में शर्मनाक वारदात: ब्राजीलियन मॉडल से बैड टच, डिलीवरी बॉय ने की गंदी करतूत, पुलिस ने तत्काल किया गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के आरटी नगर क्षेत्र में एक 21 साल के डिलिवरी एजेंट ने एक ब्राजीलियन मॉडल से छेड़छाड़ की. पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब मॉडल ने अपने घर पर एक डिलिवरी ऐप के जरिए किराने का सामान मंगवाया था.

पुलिस के अनुसार पीड़िता हाल ही में रोजगार वीजा पर भारत आई थी और बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में तीन दूसरे विदेशी नागरिकों के साथ रह रही थी. जिस वक्त उसने सामान ऑर्डर किया उस वक्त वो घर पर अकेली थी. जैसे ही वह ऑर्डर लेने के लिए दरवाज़े पर पहुंची. आरोपी डिलिवरी एजेंट कुमार ने कथित रूप से उसे अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की. महिला ने तुरंत खुद को बचाते हुए दरवाज़ा बंद कर लिया. आरोपी कुमार एक डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्र और पार्ट-टाइम में डिलिवरी एजेंट का काम करता है.

ब्राजीलियन मॉडल के साथ जिस दिन छेड़छाड़ की वारदात हुई उस दिन वह बहुत घबरा गई और पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी. उसने अपने अपार्टमेंट में रहने वालों से बात की तो उन्होंने उसे पुलिस के पाज जाने को कहा. हालांकि महिला तब भी पुलिस के पास नहीं गई. आखिरकार महिला के साथ काम करने वाले कार्तिक विनायक ने महिला की मदद की और उसे आरटी नगर पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे.

सीसीटीवी से हुई पुष्टि

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने 25 अक्टूबर को पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई. पुलिस ने तुरंत जांच करते हुए आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने फिलहाल गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जेसी नगर उप-मंडल एसीपी तनवीर सैत ने कहा, हमें शनिवार को मॉडल की शिकायत मिली और कुछ ही घंटों में हमने आरोपी को पकड़ लिया.

कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसे अगले दिन एसीएमएम अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जांच अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है. घटना के बाद संबंधित डिलिवरी कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है. फिलहाल कुमार को परप्पाना अग्रहार केंद्रीय जेल में रखा गया है.