हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल! प्रेमानंद महाराज की तस्वीर सीने से लगाकर दरगाह पहुँचे MP के मुस्लिम युवा
मध्य प्रदेश के बैतूल शहर में धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे का एक दिल का छू लेने वाला उदाहरण सामने आया है. यहां के मुस्लिम समाज ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर दुआ मांगी. महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मुस्लिम युवाओं ने पहलवान बाबा की दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की. शहर में मुस्लिम समाज के लोग गुरुवार को पहलवान बाबा की दरगाह पहुंचे. इस दौरान मुस्लिम युवाओं के हाथों में प्रेमानंद महाराज की तस्वीरें भी थीं.