Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...

वर्दी का रौब! अस्पताल में महिला पत्रकार से ASI ने की बदसलूकी, छीना मोबाइल, ग्वालियर SP ने तत्काल लिया कड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाने एएसआई राजकिशोर त्रिपाठी पर महिला पत्रकार से अभद्रता करने का आरोप लगा है. घटना का एक मिनट छह सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी धर्मवीर यादव ने संज्ञान लेते हुए आरोपी एएसआई को लाइन अटैच कर दिया है.

पीड़ित महिला पत्रकार ममता बघेल माइग्रेन की मरीज हैं. बीती रात अचानक तबियत खराब होने पर वह अपने पति के साथ मुरार जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंची थीं. अस्पताल परिसर में वाहन पार्क करने के बाद उन्होंने देखा कि एएसआई राजकिशोर त्रिपाठी और एक अन्य पुलिसकर्मी किसी व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे.

पत्रकार का मोबाइल छीना

जब ममता ने इस घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो एएसआई त्रिपाठी भड़क गए. ममता ने बताया कि उन्होंने पत्रकार होने और आईडी कार्ड दिखाने के बावजूद एएसआई ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और धक्का-मुक्की की.

ममता ने कहा, “मैंने जब देखा कि पुलिसकर्मी किसी व्यक्ति से मारपीट कर रहे हैं तो मैंने वीडियो बनाना शुरू किया. तभी एएसआई ने मुझसे मोबाइल छीन लिया और धक्का-मुक्की करने लगे. मैंने उनसे बताया कि मैं पत्रकार हूं और मेरे पास आईडी भी है, लेकिन कुछ नहीं सुना और बदसलूकी जारी रखी. यह व्यवहार बहुत अपमानजनक था.”

घटना के दौरान ममता के साथ मौजूद एक परिजन ने पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला काफी ध्यान आकर्षित करने लगा.

क्या बोले एसपी?

इस पर एसपी धर्मवीर यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वायरल वीडियो में एएसआई का व्यवहार अनुशासनहीन और असंयमित है. उन्होंने कहा, “पुलिस की गरिमा और मर्यादा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संबंधित एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

बताया जा रहा है कि यह घटना मुरार थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल परिसर में हुई. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पत्रकार संगठन और मीडिया जगत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपी एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.