Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Raid in Bihar: रिशु श्री के ठिकानों पर छापेमारी में सोना-हीरे और करोड़ों की नकदी बरामद; बड़े अधिक... रूस और तालिबान के बीच सैन्य गठबंधन Char Dham Yatra Traffic: चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रें... Jamal Siddiqui Death Threat: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को 1 करोड़ की धमकी; खड़गे-राहुल गांधी क... Terror Plot Busted: मुन्ना जगाड़ा और शहज़ाद भट्ठी का नेटवर्क सक्रिय; भारी मात्रा में ग्रेनेड और पाकि... Rabri Devi House Vacate Notice: पटना में राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश; भड़कीं पू... Siwan Crime News: शादी तय होने के बाद प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को जिंदा जलाया; 70% झुलसा युवक अस्पताल... Weather Alert: काल बैसाखी और बिजली गिरने से मचा तांडव; मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान Weather Fury in North India: उत्तर भारत में आंधी-तूफान का कहर; यूपी, एमपी और झारखंड में 40 से अधिक ल... Rajasthan Education News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 7 करोड़ की 10 लाख किताबें बनीं रद्दी, मचा हड...

ब्रिटिश एफ 35लड़ाकू जेट की तिरुवनंतपुरम में आपातकालीन लैंडिंग

इंधन की कमी के कारण अचानक उतरना पड़ा

राष्ट्रीय खबर

तिरुवनंतपुरम, केरल: ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स का एक अत्याधुनिक एफ 35लड़ाकू विमान शनिवार रात को केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्थिति में उतरा। भारतीय वायुसेना ने रविवार को पुष्टि करते हुए कहा कि वे इस घटना से पूरी तरह अवगत थे और उन्होंने उड़ान सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को सुरक्षित उतरने में सहायता प्रदान की।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह एफ 35फाइटर जेट हिंद महासागर में एक मिशन के लिए अपने एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भर रहा था, लेकिन ईंधन की कमी के कारण उसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान रात लगभग 9:30 बजे बिना किसी बाधा के सुरक्षित उतर गया।

भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने इस घटना को एक सामान्य मार्ग परिवर्तन बताया। उन्होंने कहा, हमें इसकी पूरी जानकारी है। जेट को हर तरह की सहायता दी जा रही है और हम सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय में हैं। विमान वर्तमान में हवाई अड्डे पर खड़ा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि एफ 35खराब समुद्री स्थितियों के कारण अपने वाहक पर वापस नहीं लौट सका, जो लगभग 100 समुद्री मील दूर था। परिणामस्वरूप, इसने तिरुवनंतपुरम में उतरने की अनुमति मांगी।

एफ 35अमेरिका का पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जिसे लॉकहीड मार्टिन कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। इसका निर्माण कार्य 2006 में शुरू हुआ था और 2015 से यह अमेरिकी वायुसेना का हिस्सा है। इसे पेंटागन के इतिहास का सबसे महंगा विमान माना जाता है, जिस पर अमेरिका औसतन 82.5 मिलियन डॉलर (लगभग 715 करोड़ रुपये) प्रति विमान खर्च करता है।

रिपोर्टों के मुताबिक, यह स्टील्थ विमान ब्रिटेन के एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है, जो वर्तमान में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सक्रिय है। हाल ही में इसने भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त समुद्री अभ्यास भी पूरा किया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद विमान में ईंधन भरने का काम शुरू हो जाएगा।