Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...

देश में भोजन का पर्याप्त भंडारः शिवराज सिंह चौहान

केंद्र सरकार की तरफ से देश की जनता को आश्वस्त किया

  • खाद्यान्न की कोई कमी नहीं होगी

  • इस बार का उत्पादन भी बंपर हुआ है

  • वरीय अफसरों के साथ समीक्षा भी की

नईदिल्लीः केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि देश में  चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं, दालों का भी बफर स्टाक है और किसी चीज की कोई कमी नहीं है।  श्री चौहान ने आज  यहां खाद्यान्न भंडारण की एक समीक्षा बैठक के बाद संवादाताओं से कहा कि जनता को खाद्यान्न की कोई कमी नहीं आएगी।

सरकार ने खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित की है। यह बैठक पहलगाम में आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई के मद्देनजर बुलाई गयी थी। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।  बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से फसल बुआई, खाद्यान्न, फल-सब्जी उत्पादन तथा उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ मौजूदा परिस्थितियों में किसानों को कहीं-कोई दिक्कत नहीं आने देने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। गेहूं, चावल और अन्य अनाज हमारे पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बंपर उत्पादन हुआ है, किसानों से खरीद भी जारी है। हमारे पास अन्न के भंडार इस समय भरे हुए हैं। श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 2023-24 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3322.98 लाख टन था, जो 2024-25 में बढ़कर 3474.42 लाख टन तक पहुंच गया है। चावल की भी कोई कमी नहीं है। पिछले साल के 1378.25 लाख टन के मुकाबले इस साल 1464.02 लाख टन उत्पादन हुआ है।

पिछले साल गेहूं 1132.92 लाख  टन था , जो इस बार 1154.30 लाख टन उत्पादन अनुमानित है, जिसमें और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दालों का उत्पादन भी भरपूर हुआ है, जो 242.46 लाख टन से बढ़कर 250.97 लाख  टन हो गया। वहीं कुल तिलहन 396.69 लाख टन से 428.98 लाख टन उत्पादन हो गया है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा,‘‘ फल-सब्जियों का उत्पादन पर्याप्त है। बागवानी फसलों का उत्पादन भी पिछले साल के 3547 लाख टन की तुलना में 3621 लाख टन हो गया है। आलू पिछले वर्ष 570.53 लाख टन था, जो इस बार 595.70 लाख टन है। प्याज 242.67 लाख टन था, जो इस साल 288.77 लाख टन है। इसी तरह, टमाटर 213. 23 लाख टन से बढ़कर 215.49 लाख टन है।

वर्ष 2024-25 में अभी तक 539.88 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। इसी तरह 267.02 लाख टन गेहूं किसानों से खरीदा जा चुका है और यह सिलसिला जारी है। चावल-गेहूं के भंडार भरे हैं, दालों का बफर स्टाक हमारे पास है, किसी चीज की कोई कमी नहीं है। अगली फसल के लिए भी किसान तैयार है। उन्होंने कहा, ऐसी परिस्थितियों में कई बार गांव खाली कराए जाते हैं तो ऐसे में हम यह आंकलन भी कर रहे हैं कि वहां अभी कौन-सी फसल बोई जाती है, जिसके लिए बीज और अन्य सामग्री भी हम तैयार रखेंगे।  उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा की जाएगी।