Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

रिम्स निदेशक के पीछ दिल्ली दरबार का हाथ

कांग्रेस के अंदर भी इरफान के फैसलों को लेकर गुटबाजी

  • दिल्ली का खूंटा मजबूत है निदेशक का

  • अनेक लोगों जानकर भी चुप्पी साध गये

  • अब पार्टी में टाइम पास का नया विषय बना

राष्ट्रीय खबर

रांचीः रिम्स के निदेशक को पद से हटाने का झारखंड सरकार का फैसला उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी शायद इस बात से अनभिज्ञ थे कि रिम्स के वर्तमान निदेशक को दिल्ली के एक ताकतवर मंत्री की पैरवी पर बहाल किया गया था और वह इसी ताकत से अपना काम कर रहे थे।

अब तो उच्च न्यायालय ने निदेशक को हटाने के फैसले पर रोक लगा दी है तो कांग्रेस के अंदर भी इसे लेकर गुटबाजी उभर रही है। मजेदार बात यह है कि रिम्स निदेशक को हटाने के फैसला का एक जैसा असर भाजपा के अंदर भी है। दोनों राजनीतिक दलों में इस फैसले के पक्ष और विपक्ष की गोलबंदी साफ नजर आ रही है।

जानकार मानते हैं कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को शायद पर्दे के पीछे की ताकत के बारे में उनके करीबी लोगों ने आगाह ही नहीं किया था। इसका एक मकसद मंत्री जी को बड़े पहाड़ के नीचे लाना था। अब उच्च न्यायालय से सरकार के फैसले पर रोक के बाद शायद करीबी लोग यह बता देंगे कि रिम्स के निदेशक को दरअसल यहां किस केंद्रीय मंत्री ने भेजा था और इस पैरवी की वजह से वह पूरी ताकत के साथ अब तक काम करते रहे।

इस एक फैसले से यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सत्ता चाहे किसी भी पार्टी की हो पर सभी दलों में एक साथ मिलकर काम करने वालों की कमी नहीं होती है। यह स्थिति कांग्रेस में पहले भी देखी गयी थी जब यहां के प्रभारी आरपीएन सिंह थे, जो भाजपा के इशारे पर ऐसे फैसले लेते थे, जिससे कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा होता था। आरपीएन सिंह बड़ी ताम झाम के साथ भाजपा में शामिल हुए थे पर आज के दौर में वह लगभग मुख्यधारा की राजनीति से गुम हो चुके हैं।

झारखंड कांग्रेस की बात करें तो आलमगीर आलम और डॉ रामेश्वर ऊरांव के मंत्रिमंडल में नहीं होने की वजह से पार्टी का आंतरिक समीकरण बिगड़ा बिगड़ा नजर आता है। वरना दोनों वरिष्ठ नेताओं के दौर में पार्टी का हर मंत्री और विधायक नियमित तौर पर प्रदेश कार्यालय आता था क्योंकि डॉ ऊरांव खुद नियमित पार्टी कार्यालय आते थे और संगठन का सारा काम काज यही से होता था। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की सक्रियता से संगठन नये सिरे से जिंदा हो रहा है पर संगठन के पुराने पापी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब इरफान अंसारी वनाम रिम्स निदेशक भी ऐसे लोगों के लिए जुगाली का नया टाईम पास दे गया है।