Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शब्दों का मायाजाल नहीं स्पष्टता चाहिए Sehore to Prayagraj: सीहोर से प्रयागराज जाना हुआ आसान, ट्रेन के इस स्टॉपेज से अस्थि विसर्जन के लिए म... Bastar Pandum: आदिवासी प्रदर्शनी देख मंत्रमुग्ध हुए अमित शाह, बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया सम्मान... Kanpur Lamborghini Case: शिवम मिश्रा नहीं तो फिर कौन था स्टीयरिंग पर? आरोपी के वकील के दावे से केस म... Delhi Health News: जीबी पंत अस्पताल में नई सुविधाएं; विशेष सीटी स्कैनर, कैथ लैब और न्यूरो ICU का हुआ... Mohan Bhagwat meets Adnan Sami: मोहन भागवत और अदनान सामी की मुलाकात पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने बताय... Baba Siddique Murder Case: आरोपी आकाशदीप करज सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत, बड़ी राहत Sharad Pawar Health Update: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद पुणे के अस्पताल में... Bihar Governance: बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग को मिला ISO सर्टिफिकेट, सीएम नीतीश कुमार की प्रशासन... नीतीश कुमार की फिसली जुबान? राबड़ी देवी को देख बोले- 'ई जो लड़की है...', बिहार विधान परिषद में हाई व...

सुप्रीम कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के खिलाफ कार्यवाही बंद की

सदगुरु के आश्रम पर पुलिस का कहर बार बार

  • तीन जजों की पीठ ने आदेश दिया

  • मद्रास हाईकोर्ट का मामला मंगा लिया

  • कई लोगों ने अदालत ने बात चीत भी की

राष्ट्रीय खबर

नयी दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने योग गुरु जग्गी वासुदेव के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन के खिलाफ दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर मद्रास उच्च न्यायालय की कार्यवाही का दायरा बढ़ाने को शुक्रवार को अनुचित करार दिया  और  कार्यवाही बंद कर दी। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पार्दीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने यह आदेश पारित किया।

पीठ ने महसूस किया कि उच्च न्यायालय द्वारा बंदी प्रत्यक्षीकरण कार्यवाही के दायरे को बढ़ाना अनुचित था, क्योंकि उच्च न्यायालय का अधिकार क्षेत्र अच्छी तरह से परिभाषित है। इस मामले में उच्च न्यायालय  की ओर से कार्यवाही का विस्तार करना अनावश्यक था।  शीर्ष अदालत ने पाया कि 39 और 42 वर्ष की दो महिलाओं ने इस अदालत के साथ-साथ पुलिस के समक्ष अपने बयान दिए थे कि वे स्वेच्छा से और अपनी स्वतंत्र इच्छा से आश्रम में रह रही थीं।

सुनवाई करते हुए पीठ ने फाउंडेशन से यह भी कहा कि वह धर्मनिरपेक्ष कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करे। पीठ ने फाउंडेशन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और वी गिरी से कहा, इसका उद्देश्य संगठन को बदनाम करना नहीं है, बल्कि आपको धर्मनिरपेक्ष प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। उल्लंघनों को सुधारना होगा।

शीर्ष अदालत ने ईशा फाउंडेशन के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा की गई कार्यवाही के बाद तीन अक्टूबर को उस मामले को अपने पास स्थानांतरित कर लिया था।  इसके बाद शीर्ष अदालत की पीठ ने दोनों महिला साध्वियों से वर्चुअली और चैंबर में बातचीत की और पाया कि वे अपनी मर्जी से और बिना किसी दबाव के वहां रह रही हैं। उच्च न्यायालय के निर्देश पर तमिलनाडु पुलिस ने एक अक्टूबर को ईशा फाउंडेशन के आश्रम में तलाशी ली थी।