Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Cement Factory Ultimatum: 1 मई की तारीख तय! विधायक अभय मिश्रा ने फैक्ट्री प्रबंधन को ललकारा; ... Vanachi Estate Dispute: केरल सरकार बेचेगी एमपी का वानाची स्टेट? कांग्रेस ने पेश किया विकास का नया मॉ... चारधाम यात्रा पर 'सख्त' पहरा! रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेंगे दर्शन, गैर-सनातनी प्रवेश पर रोक; ऐसे ... Market Crash Today: सोना-चांदी और सेंसेक्स सब धड़ाम! 4 दिनों में सोने के दाम ₹50,000 गिरे, चांदी ₹15... IPL 2026 से पहले RCB के घर गूंजी किलकारी! दिनेश कार्तिक के घर आई नन्ही परी, तीसरी बार पिता बने दिग्ग... एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से 'महा-राहत'! सांप के जहर मामले में FIR रद्द; कोर्ट ने पलटा फैसला, खत्... ईरान तो बहाना है, असली दुश्मन तो 'घर' में छिपा है! ट्रंप की टेंशन बढ़ाने वाला ये गैंगस्टर कौन? जिसके ... कंगाल होने की कगार पर अमेरिका! ईरान से युद्ध के बीच $39 ट्रिलियन हुआ कर्ज; भारत की इकोनॉमी से 10 गुन... Iran-Israel Conflict: युद्ध से वैश्विक खाद्य संकट का खतरा, 40% महंगी हो सकती है खाने की चीजें; कच्चा... Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के...

पुलिस अनुसंधान में कुछ छूट तो नहीं रहा है

सिर्फ आठ लाख रुपए के लिए एक करोड़पति के पुत्र की हत्या


  • क्या घटना का मास्टरमाइंड कोई और है

  • पैसे के लेनदेन में मारा गया था रौनक

  • क्या पीड़ित परिवार इस उदभेदन से संतुष्ट है

दीपक नौरंगी


 

भागलपुरः यहां के चर्चित दवा व्यापारी बलराम केडिया के पुत्र रौनक केडिया हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि उसने सफल उदभेदन किया है। सीनियर एसपी आनंद कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि दस दिनों के बाद पुलिस ने सही और सफल उदभेदन किया है इस हत्या के बाद कई तरह की चर्चाएं होती देखी जिस पर भी सवाल उठना लाजिमी है लेकिन पुलिस ने जो उदभेदन किया है प्रथम दृष्टि कौन से पुलिस सही मान रही है पुलिस का दावा है यह उदभेदन सफल है लेकिन इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं अभी भी सवालों के घेरे में है।

भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चर्चित दवा व्यवसाई रौनक केडिया हत्याकांड का पुलिस ने सफल उदभेदन कर लिया है ।आपको बता दें कि 7 अगस्त 2024 की रात्रि में तातारपुर थाना अंतर्गत काजवलीचक के रहने वाले दवा व्यवसाई बलराम केडिया के पुत्र रौनक केडिया को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।

इस हत्या की जानकारी होने पर तातारपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पांच गोली और एक पिलेट को घटनास्थल से जप्त किया था। इस संबंध में रौनक के पिता बलराम केडिया के आवेदन पर ततारपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया गया था

हत्या के बाद से लगातार पुलिस के द्वारा छापेमारी किया जा रहा था इस पूरे मामले का सफल उदभेदन करते हुए अमित कुमार सिंह ,अजीत कुमार और आलोक राज उर्फ दिलखुश को गिरफ्तार किया है।वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह हत्या पैसे के लेनदेन में किया गया था ।

मृतक के पिता बलराम केडिया को अमित सिंह के पिता के द्वारा 8लाख दिया गया था। अमित सिंह के द्वारा पैसा मांगे जाने पर बलराम केडिया टाल मटोल एवं गाली गलौज करने लगे तथा दूसरों से भी गाली दिलवाया इससे आक्रोश में आकर अमित सिंह ने घटना को अंजाम दिया था।

एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर 10 दिनों के अंदर घटना का सफल उदभेदन कर लिया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं बुलेट बाइक को भी जप्त कर लिया है। हत्याकांड का सफल उदभेदन करने वाले पुलिसकर्मी को पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा 50000  रुपये नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।