Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

जनता से सीधे जुड़ाव बनाने का निर्देश

कांग्रेस के राज्य भर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित


  • हर संगठन अपना अपना काम करे

  • लोगों की समस्याओं की सूची बनायें

  • चुनाव से पूर्व जनता के संपर्क में रहें


राष्ट्रीय खबर

रांचीः पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश के विभिन्न विभागों एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अल्पसंख्यक,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग,डाटा एनालिसिस विभाग के अध्यक्ष शामिल थे।


बैठक में राजेश ठाकुर ने सभी विभाग के अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़े हुए हैं उनकी जिम्मेवारी है कि उस समाज की समस्याओं से रूबरू हो ताकि इसे उचित पटल पर रखकर उन समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक विभाग बैठक आयोजित करें और इस बैठक में समाज से जुड़े प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित कर सामाजिक समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करें और सभी समस्याओं की सूची और उसके निदान का एक फोल्डर तैयार करें साथ ही केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा 10 वर्षों में अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग के खिलाफ जितने भी निर्णय लिए गए हैं उसे बिंदुवार और स्पष्ट रूप से जनता के बीच रखें ताकि जनता इनके कारनामों को भूल न सके।

श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मोदी जी और उनके सलाहकारों द्वारा सामाजिक विषमता को बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया गया लेकिन जनता इनके नब्ज को पहचान चुकी थी जिसके कारण चुनाव में इन्हें मुंह की खानी पड़ी और इसका सिलसिला लगातार जारी है। भारत के संविधान को बदलने का मंसूबा पालने वाले “संविधान हत्या दिवस” मनाने की बात कर रहे हैं।

यदि भारतीय लोकतंत्र में जनता के सहयोग से कांग्रेस ने संविधान की रक्षा न की होती तो आज मोदी जी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नहीं होते। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान द्वारा जिस समाज को संरक्षण दिया गया है उस समाज के नागरिकों का शोषण मोदी के शासनकाल में बेतहाशा रूप से बढ़ा है, ज्यादा उचित होता कि संविधान की हत्या की बात करने से पहले भाजपा अपने पुरखों के कर्मो को देख लेती।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि अगर समाज में संतुलन रखना है तो हर वर्ग की समस्याओं को जानना और संविधान प्रदत अधिकार देना जरूरी है ताकि किसी के साथ भेदभाव ना हो। झारखंडी जनता की सोच सामाजिक उत्थान के साथ-साथ समाज में एकता बनाए रखने की है। इसमें विभेद पैदा करने वालों को नकारने का काम जनता ने हमेशा किया है।

श्री जलेश्वर महतो ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ों अल्पसंख्यकों आदिवासी अनुसूचित जाति के हक की आवाज हमेशा उठाई है, इसी कारण कांग्रेस जातिगत जनगणना कराने और जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की आवाज को बुलंद कर रही है। समाज के प्रबुद्ध वर्ग द्वारा समस्याओं को सामने लाने से सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य किया जा सकता है।

शहजाद अनवर ने कहा कि झारखंड में अल्पसंख्यकों के विकास के लिए महागठबंधन की सरकार ने अनेक काम किए हैं लेकिन लोगों के बीच उसे पहुंचना जरूरी है। विधानसभा चुनाव में समय कम है,जनता के लिए किए गए कार्य सरकार की वापसी करेगी लेकिन हमें विपक्ष से सावधान रहना है जो झूठा प्रचार कर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।


कांग्रेस के सभी विभागों से प्राप्त समस्याओं को एक प्लेटफार्म पर लाकर उस पर मंथन आवश्यक है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, संजय लाल पासवान,सोनाल शांति,खुर्शीद हसन रूमी,अभिलाष साहू अभिलाष साहू,मंजूर अहमद अंसारी,केदार पासवान,जसाइ मराडी, पप्पू अजहर उपस्थित थे।